फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A gathering took place in honor of Nawab's voice and daughters.

Bareilly News: नवाब के सुर और बेटियों के सम्मान में झूमी महफिल

Fri, 09 Jan 2026 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
A gathering took place in honor of Nawab's voice and daughters.
लोहड़ी महोत्सव में गिद्दा व भंगड़ा की रही धूम, नवजात बेटियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

बरेली। पंजाबी महासभा सोसाइटी की ओर से पीलीभीत बाइपास स्थित हवेली रिसॉर्ट में बृहस्पतिवार को लोहड़ी उत्सव मनाया गया। इसमें चंडीगढ़ से आए पॉप सिंगर नवाब साहब ने अपनी गायकी का जलवा बिखेरा। कड़ाके की ठंड में जुटे संगीत प्रेमी गीत और संगीत की धुन पर सर्दी के एहसास को भूल गए और ताल से ताल मिलाकर थिरकते रहे। खास तौर से युवाओं ने हर गीत पर धमाल मचाया। गिद्दा व भंगड़ा की भी धूम रही।
ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक लोहड़ी पंजाबियों का मुख्य त्योहार है। इस उत्सव में ‘एक शाम बेटियों के नाम’ से महफिल सजाई गई। पंजाबी महासभा ने बेटों के साथ साथ बेटियों की लोहड़ी की परंपरा की शुरुआत की और समाज में बेटे-बेटी के भेद को समाप्त करने की पहल की। चार नवजात बच्चियों रबनूर सहगल, अयंशा कथूरिया, शिवाया वाधवा और अनायशा आहूजा को उपहार दिए गए। कार्यक्रम में निकाले गए लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार टेलीविजन, द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन व तृतीय पुरस्कार माक्रोवेव दिया गया। यहां पर लगे 148 स्टाल पर लोगों ने व्यंजनों का जायका लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था अध्यक्ष संजय आनंद ने कार्यक्रम के बारे में बताया। महिला अध्यक्ष मनीषा आहूजा ने त्योहारों को सांस्कृतिक धरोहर बताया। गुलशन आनंद, देवराज चंडोक, मीडिया प्रभारी अमित अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, यतिन भाटिया, सौरभ भसीन, अजय जेटली, अशोक अरोड़ा, हरीश विग, मनीषा आहूजा, सिम्मी आनंद, बलविंदर कौर, सोनिया सेठी, रश्मि सरपाल, नेहा साहनी, आरती पुरी, नीतू सेठी आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया, वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख रहे। अति विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर, पलिया विधायक हरविंदर कुमार साहनी, किच्छा (उत्तराखंड) के विधायक तिलक राज बेहड़, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए, जीएसटी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह, पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed