{"_id":"69f10e7a6cda902047082c82","slug":"a-fourth-teenager-died-after-being-burned-in-a-car-workshop-fire-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107066-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार वर्कशॉप में लगी आग में झुलसे चौथे किशोर की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार वर्कशॉप में लगी आग में झुलसे चौथे किशोर की भी मौत
Wed, 29 Apr 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। नवाबगंज-बरखन मार्ग पर ईधजागीर गांव के मोहल्ला यासीन नगर स्थित श्रीश्याम कार वर्कशॉप में लगी आग में झुलसे चौथे किशोर फरमान (16) की भी उपचार के दौरान मंगलवार भोर में मौत हो गई। आग में मोहल्ला यासीन नगर के चार किशोर, अजीत, अरसिल, साहिल और फरमान बुरी तरह झुलस गए थे। सभी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी वर्कशॉप संचालक महावीर और उसके बेटे एसके समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी मौके से भागे हुए हैं। रिपोर्ट में कार वर्कशॉप में गैस रीफिलिंग का आरोप लगाया गया है। इंस्पेक्टर अरूण कुमार ने बताया कि फरमान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मौत से मोहल्ले में पसरा मातम
एक ही मोहल्ले के चार किशोरों की लगातार हुई मौतों से मोहल्ले में मातम पसरा है। फरमान के पिता बाबू, मां नूरबानो, भाई तस्लीम, यासीन, आशिक, बहन आशिया, फिजा बी, शिफा बी, सबनूर और शबीनाज रो-रोकर बेहाल हैं। मोहल्ले के लोगों में रोष है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। मोहल्ले में पुलिस तैनात है।