फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A former soldier was duped of Rs 11 lakh on the pretext of doubling the amount

Bareilly News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर पूर्व सैनिक से 11 लाख की ठगी

Thu, 28 Aug 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
A former soldier was duped of Rs 11 lakh on the pretext of doubling the amount
कोलकाता की बैंक शाखा में ट्रांसफर कराई रकम, वापस मांगने पर धमकाया
विज्ञापन

बरेली। सेवानिवृत्त सैनिक बारादरी थाने के मोहल्ला कुसुमनगर निवासी पनीश गंगवार को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर पड़ोसी समेत दो लोगों ने 11 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पनीश गंगवार ने बताया कि उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से ही मोहल्ले का प्रेम सिंह लगातार उनसे संपर्क कर रुपये दोगुने करने का झांसा दे रहा था। वह उसके झांसे में आ गए और पीके ट्रेडर्स नाम की कंपनी में 11 लाख रुपये निवेश कर दिए। यह रकम अगस्त और अक्तूबर 2022 में अलग-अलग समय पर कंपनी के कोलकाता की केनरा बैंक की ब्रेबोर्न शाखा में ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर प्रेम सिंह और उसके सहयोगी प्रयागराज निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने उसको धमकी दी और रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। पनीश गंगवार का आरोप है कि प्रेम सिंह और अभिषेक त्रिपाठी मिलकर ठगी करने वाला गिरोह चलाते हैं। इनके तार दूसरे राज्यों में भी फैले हुए हैं। दोनों अब तक तमाम लोगों से ठगी कर चुके हैं। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed