{"_id":"57460e024f1c1b75626915d4","slug":"a-fine-of-half-a-million-bucks-on-brand-rvindra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविंद्रा ब्रांड पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविंद्रा ब्रांड पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 26 May 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाट-माप विभाग बुधवार को फिर सक्रिय हुआ। विभाग की टीम ने खाद्य तेल के दो ब्रांडों में घटतौली पकड़ी वहीं पहले पकड़ी गई घटतौली के कारण रविंद्रा ब्रांड इडेबल ऑयल पर 1.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। सहायक नियंत्रक कौशिक ने बताया कि रविंद्रा ब्रांड एक और पांच किलो पैकिंग में पिछले दिनों चेकिंग में घटतौली मिली थी। जांच प्रक्रिया में इसकी पुष्टि होने पर रविंद्र्रा ब्रांड इडेबल ऑयल फर्म हापुड़ पर जुर्माना लगाया गया है।
सहायक नियंत्रक स्वाति कौशिक ने करगैना और सुभाष नगर बाजार में चेकिंग टीम भेजी थी। वरिष्ठ निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि चाचा भतीजा टिन पर 14 किलो लिखा था, वजन कराने पर 12.165 किलो तेल पाया गया। माखन मिश्री टिन पर 12.5 किलो वजन लिखा था। इसमें तेल वजन 1.25 किलो कम पाया गया।
सहायक नियंत्रक कौशिक ने बताया कि पैकेजिंग नियम के अनुसार पांच, दस और पंद्रह किलो टिन पैकिंग होनी चाहिए। इसलिए इन दोनों ब्रांड निर्माताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।