{"_id":"6a305a4d58ae66317d0dbc5b","slug":"a-fast-food-vendor-who-had-returned-after-distributing-sherbet-took-his-own-life-by-hanging-himself-bareilly-news-c-4-bly1053-905990-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शर्बत वितरण कर लौटे फास्टफूड विक्रेता ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शर्बत वितरण कर लौटे फास्टफूड विक्रेता ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
बरेली। थाना प्रेमनगर के राजेंद्र नगर निवासी 32 वर्षीय रुपेश साहू ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह घर के पास ही फास्टफूड का स्टॉल संचालित करते थे। परिवार आत्महत्या की वजह को लेकर संशय में है।
रूपेश साहू की आत्महत्या की जानकारी के बाद प्रेमनगर थाना के कार्यवाहक प्रभारी रामपाल सिंह मौके पर पहुंचे। यहां परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह रूपेश अपनी बुआ के बिल्वा के पास भूड़ा में वार्षिक शरबत वितरण करने गए थे। दोपहर लगभग एक बजे वह घर लौटे और खाना खाया। इसके बाद पत्नी सपना से बच्चों को खाना खिलाने के लिए कहा। रूपेश ने बताया कि वह बाहर कमरे में आराम कर रहे हैं। उन्होंने बाहर के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद जब सपना उस कमरे में गईं तो पति का शव लटका देखकर चीख पड़ीं। पत्नी ये समझ नहीं पा रही हैं कि पति ने ऐसा क्यों किया। पुलिस ने रूपेश का फोन कब्जे में ले लिया है। बताया कि परिवार कोई आरोप नहीं लगा रहा है। कोई आरोप लगेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- --
बेटे को आंख पर कुत्ते ने काटा
- परिवार ने बताया रूपेश के दो बेटे हैं। इनमें एक पांच साल तो दूसरा डेढ़ साल का है। बताया जा रहा है कि नौ जून को उनके छोटे पुत्र को कुत्ते ने आंख पर काट लिया था। इस घटना की शिकायत पार्षद सतीश कातिब ने नगर निगम में की गई थी।