फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A false report was made under pressure for marriage, the young man committed suicide

Bareilly News: शादी का दबाव बनाकर झूठी रिपोर्ट कराई, युवक ने दे दी जान

Sun, 11 Jan 2026 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A false report was made under pressure for marriage, the young man committed suicide
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, इज्जतनगर थाने में युवक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती ने इज्जतनगर क्षेत्र निवासी युवक पर शादी का दबाव बनाया। मना करने पर युवक और उसके परिजनों पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। तनाव में आए युवक ने जहर पीकर जान दे दी। अब युवक के भाई ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिहारमान नगला निवासी शारिक ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उनके भाई आसिफ की दोस्ती इंस्टाग्राम पर माही उर्फ साहिबा से हो गई थी। कुतुबखाना बाजार में आसिफ की कॉस्मेटिक की दुकान है। साहिबा दुकान पर आकर आसिफ पर निकाह करने के लिए दबाव बनाती थी। मना करने पर झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देती थी। 27 दिसंबर को साहिबा, उसके पिता जमील अहमद, मां शहनाज, मुन्ना, मामा फईम, फईम की पत्नी व नानी सरताज आसिफ की दुकान पर आए। अभद्रता करते हुए निकाह करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

28 दिसंबर को आसिफ और उसके परिजनों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में फर्जी मामला दर्ज करा दिया। आसिफ से निकाह न करने के बदले बीस लाख रुपये मांगे गए। उसे धमकी भी दी गई। इससे परेशान होकर आसिफ ने छह जनवरी को मंडी गेट पर जहर पी लिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed