{"_id":"68c88343210559b31b0bb676","slug":"a-fake-company-usurped-the-salary-of-four-girls-from-bareilly-bareilly-news-c-4-vns1074-726353-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फर्जी कंपनी ने बरेली की चार युवतियों का वेतन हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फर्जी कंपनी ने बरेली की चार युवतियों का वेतन हड़पा
विज्ञापन
सात दिन काम कराने के बाद हटाया, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
बरेली। एक फर्जी कंपनी ने सात दिन काम कराने के बाद बरेली की चार युवतियों को रुपये नहीं दिए। बारादरी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शहर निवासी सिमरन, सलोनी, मुस्कान और रोशनी के मोबाइल पर एक लिंक आया था। लिंक इंडिगो एयरलाइन एयरपोर्ट कंपनी के नाम से भेजा गया था। कंपनी में काम करने के लिए सात दिन का प्रशिक्षण देने का झांसा दिया गया। इस प्रशिक्षण अवधि में भी उन्हें तय वेतन मिलना था। चारों लड़कियों ने प्रशिक्षण लिया तो उन्हें पता चला कि कंपनी धोखाधड़ी कर रही है। कंपनी के लोगों ने युवतियों पर कॉल कर धोखाधड़ी करने का दबाव बनाया। युवतियों ने मना कर दिया और अपने सात दिन के काम का वेतन मांगा। आरोप है कि कंपनी ने भुगतान नहीं दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कंपनी का पता ट्रेस कर कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो