फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A dispute over the distribution of bribe money has arisen, and audio and video of electricity workers have gone viral.

Bareilly News: घूस की रकम के बंटवारे में फंसा पेच, विद्युत कर्मियों का ऑडियो-वीडियो वायरल

Mon, 13 Oct 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A dispute over the distribution of bribe money has arisen, and audio and video of electricity workers have gone viral.
अपने हिस्से की रकम मांग रहा तकनीकी कर्मचारी, सीबीगंज में बताई जा रही तैनाती, मामले की जांच की शुरू
विज्ञापन

बरेली। विद्युत निगम के कर्मचारियों का ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तकनीकी कर्मचारी अपना हिस्सा मांग रहा है। कॉल के दौरान बनाए गए वीडियो में तकनकी कर्मचारी का नाम प्रफुल्ल व नंबर भी दिख रहा है। उसकी तैनाती सीबीगंज में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुदेशिया फाटक के पास पकड़ी गई बिजली चोरी को कर्मियों ने 30 हजार रुपये में रफा-दफा कर दिया था। अब इस रकम के बंटवारे में पेच फंस गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
वायरल ऑडियो में हिस्सा मांगने वाला कह रहा है कि तुम्हारे कई सारे केस हम जानते हैं, पर कहीं नहीं जाते। तुम अकेले खाना चाहोगे तो कैसे बनेगा? यह गलत बात है भैया, जहां पकड़ेंगे, वहां देना पड़ेगा। इस पर प्रफुल्ल के नाम से सेव हुए नंबर का व्यक्ति बोल रहा है कि कल बुलाएं हैं ना सबको, बात हो जाएगी। हालांकि, अमर उजाला ऑडियो-वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

पूर्व में भी वायरल हुए ऑडियो, कार्रवाई शून्य
दो माह पहले भी सूफी टोला में रेड के बाद मामले को रफा-दफा करने से संबंधित ऑडियो वायरल हुआ था। तब अधिकारियों ने सिंडिकेट तक की बात कह दी थी, लेकिन फिर मामला जांच से बाहर नहीं आया और अब दूसरा ऑडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दिख रहे प्रफुल्ल के नंबर पर कॉल की गई तो उसने कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। हमारा कोई ऑडियो वायरल नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मामले संज्ञान में है। उप खंड अभियंता को मामले की जांच कराने के लिए कहा है। मैं छुट्टी हूं, लौटने के बाद इसकी रिपोर्ट तलब करूंगा। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed