फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A conspiracy was hatched along with uncle to eliminate the enemies

Bareilly News: चाचा के साथ दुश्मनों को भी ठिकाने लगाने के लिए रची थी साजिश

Tue, 18 Mar 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A conspiracy was hatched along with uncle to eliminate the enemies
बरेली। सिकलापुर में अपने चाचा की हत्या करने वाले रितिक ने एक तीर से दो निशाने साधने की हरसंभव कोशिश की। वह चाहता था कि चाचा की हत्या कर संपत्ति कब्जा ले और उनकी हत्या में दुश्मनों को जेल भिजवा दे, हालांकि घटनास्थल पर पहुंचते ही उसकी कारस्तानी की परतें खुलती चली गईं। सीसीटीवी फुटेज में वह बिजली काटता नजर आ रहा है। इसके कारण घर में लगे कैमरे बंद हो गए थे।
विज्ञापन

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव व कोतवाल अमित पांडेय ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो रितिक के घर में अंदर-बाहर छह सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जिस कमरे में दयाशंकर का शव बिस्तर पर पड़ा था, वहां भी कैमरा लगा था। तब लगा कि हत्यारोपी फुटेज में आ ही गए होंगे।
विज्ञापन

रितिक से डीवीआर दिखवाने के लिए कहा तो उसने बताया कि नीरज और उसके साथियों से 15 मार्च को उसका प्रेमनगर में झगड़ा हुआ था। उन लोगों ने उसकी हत्या की धमकी दी थी। एक दिन पहले ये लोग उसका दरवाजा तोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए वह जानबूझकर घर से चला गया था। रितिक ने बताया कि आरोपियों ने घर में आते ही उसके घर की लाइट बिजली काट दी, इससे सभी कैमरे बंद हो गए। उसने घर लौटकर ये घटना देखी तो तार जोड़कर पहले बिजली चालू की फिर पुलिस को सूचना दे दी।
यहीं से रितिक पुलिस के रडार पर आ गया। पुलिस ने रास्ते के दूसरे सीसीटीवी चेक किए तो इसी 22 मिनट की अवधि में रितिक के घर आने व जाने की पुष्टि हो गई।
यहां तक कि लाइन काटते वक्त की फुटेज मिल गई। सर्विलांस ने भी पुलिस की मदद की, आरोपियों का घटनास्थल से दूर तक वास्ता नहीं मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed