फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A child was hit by a tractor-trolley loaded with soil, his arm was broken.

Bareilly News: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आया बच्चा, हाथ टूटा

Tue, 25 Nov 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
A child was hit by a tractor-trolley loaded with soil, his arm was broken.
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम खेत पर खाना देने जा रहा एक बच्चा मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। हादसे में उसका हाथ टूट गया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

परिवार ने इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला को बताया कि सोमवार दोपहर 12 वर्षीय छोटन पुत्र पुत्तन अपने बिथरी स्थित घर से खेत में काम कर रहे दादा को खाना देने बेनीपुर गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में बेनीपुर की तरफ आ रही अवैध खनन में चल रही मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बच्चे का हाथ ट्राॅली के पहिया के नीचे आ गया। इस कारण उसका हाथ टूट गया। बच्चे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन की ट्रॉलियों से वह परेशान हैं। अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि मिट्टी भरे वाहन को खड़ा करा लिया है, चालक भाग गया है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed