Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A charging station will be built at the junction, and an emergency ward will be set up on platform number one.

Bareilly News: जंक्शन पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर इमरजेंसी वार्ड

Sun, 15 Nov 2026 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A charging station will be built at the junction, and an emergency ward will be set up on platform number one.
बरेली। जंक्शन पर मनोरंजन सदन के पास ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन और चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर इमरजेंसी वार्ड बनाया जाएगा। दोनों काम पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत होंगे। इसके अलावा यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए कई अन्य काम भी कराए जाएंगे। इनमें एक फुट ओवरब्रिज भी शामिल है।
विज्ञापन

जंक्शन पर चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर महज एक हेल्थ यूनिट है। यहां भी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। सामान्य दिनों में जंक्शन पर रोजाना औसतन 40-45 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। प्लेटफॉर्म नंबर दो मानक के अनुसार न होने के कारण यहां कई बार हादसे भी हो जाते हैं। अगर प्लेटफॉर्म पर गिरकर कोई यात्री घायल हो जाता है या फिर ट्रेन की चपेट में आ जाता है तो उसे जंक्शन पर इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। घायल या बीमार यात्रियों को नजदीकी निजी अस्पताल भेजना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार देरी के कारण संबंधित की जान तक चली जाती है। पीपीपी मॉडल की इस इमरजेंसी यूनिट में निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा ई-चार्जिंग स्टेशन बनने के कारण जंक्शन परिसर में ही वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि दोनों काम जल्द शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed