{"_id":"682b8b58f5ea8537100493f3","slug":"a-car-worth-four-crores-and-a-bike-worth-nine-lakhs-are-speeding-on-the-roads-of-the-district-bareilly-news-c-4-bly1034-644164-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार करोड़ की कार, नौ लाख की बाइक जिले की सड़काें पर भर रहीं रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार करोड़ की कार, नौ लाख की बाइक जिले की सड़काें पर भर रहीं रफ्तार
विज्ञापन
बरेली। जिले की सड़कों पर चार करोड़ की कार और नौ लाख की बाइक रफ्तार भर रहीं हैं। चुनिंदा रईसों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्र में भी महंगी कारों का खुमार छाया हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में तीन बीएमडब्ल्यू कारों और सीबीआर बाइक का पंजीकरण हुआ है। जिले में रेंज रोवर, ऑडी, डिफेंडर जैसे वाहन भी हैं। बीते पांच वर्षों में करोड़ों रुपये कीमत वाली 28 कारों और पांच लाख से ऊपर की 15 बाइकों के पंजीकरण हुए हैं। हालांकि, इन वाहनों के डीलर दिल्ली या अन्य प्रदेशों के ही हैं।
करोड़ों की ये कारें चला रहे रईस
वर्ष 2025 में डेढ़ करोड़ से ऊपर की बीएमडब्ल्यू की दो और डिफेंडर की एक कार पंजीकृत हुई है। वहीं 2024 में 4.97 करोड़ की रेंज रोवर का पंजीकरण हुआ था। साथ ही, बीएमडब्ल्यू, डिफेंडर और ऑडी आदि के पंजीकरण हुए हैं।
इन बाइकों का है क्रेज वर्ष.2025 में 9.99 लाख की सीबीआर बाइक का रजिस्ट्रेशन हुआ है। निंजा, स्पोर्ट्स स्टार, जेड 900 जैसी बाइकें भी शहर में दौड़ रही हैं। इनकी कीमत पांच लाख से अधिक है। संवाद
विज्ञापन
--
लग्जरी कारों और स्पोर्ट्स बाइकों का पंजीकरण बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी साल दर साल चौपहिया वाहनों के पंजीकरण बढ़ रहे हैं। - मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन