फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A bull collided with the Kamakhya Express, forcing the train to be halted for 15 minutes

Bareilly News: कामाख्या एक्सप्रेस से टकराया सांड़, 15 मिनट रोकनी पड़ी ट्रेन

Sun, 26 Apr 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A bull collided with the Kamakhya Express, forcing the train to be halted for 15 minutes
बिशारतगंज। आनंद बिहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार सुबह बिशारतगंज रेलवे स्टेशन के पास एक सांड़ टकरा गया। हादसे में सांड़ मर गया। इससे इंजन का गार्ड मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन को 15 मिनट तक रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।
विज्ञापन

दुर्घटना शनिवार सुबह 5:45 बजे पूर्वी क्रॉसिंग के समीप हुई, जब कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन नॉनस्टॉप गुजर रही थी। अचानक एक सांड़ रेलवे ट्रैक पर आ गया। लोको पायलट जब तक ट्रेन को रोकने का प्रयास करता, सांड़ उससे टकराकर पटरी किनारे गिर गया। इस टक्कर से सांड़ मर गया। हादसा स्थल से कुछ आगे जाकर एक्सप्रेस ट्रेन रुक गई। ट्रेन कुछ देर तक खड़ी रही। इसके बाद एक्सप्रेस ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। रेलवे स्टेशन और लाइन के आसपास छुट्टा पशुओं के घूमने से अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed