फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A buffalo died and three animals were scorched in a fire that broke out in three sheds.

Bareilly News: तीन छप्परों में आग लगने से एक भैंस की मौत, तीन पशु झुलसे

Tue, 21 Apr 2026 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 21 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
A buffalo died and three animals were scorched in a fire that broke out in three sheds.
अलीगंज। गांव ढकिया में सोमवार सुबह 11:00 बजे अज्ञात कारण से तीन छप्परों में आग लग गई। वहां खूंटे से बंधी भैंस जलकर मर गई। एक गाय और दो भैंसे झुलस गईं। 20 क्विंटल गेहूं और 14 क्विंटल भूसा भी जल गया। राजस्व विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित को मुआवजे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पीड़ितों के मुताबिक, तीन सगे भाई धारा सिंह, मुंशीलाल और शिवकुमार सोमवार को खेत में खड़ी मक्के की फसल की सिंचाई कर रहे थे। पड़ोस में शादी समारोह था तो परिजन वहां गए हुए थे। सुबह 11:00 बजे छप्पर में अज्ञात कारण से आग लग गई। जल्द ही आग की चपेट में तीनों भाइयों के तीन छप्पर आ गए। वहां खूंटे से बंधी भैंस जलकर मर गई। ग्रामीणों ने मशक्कत से आग बुझाई। एक गाय और दो भैंसे गंभीर रूप से झुलस गईं। छप्पर में रखा 20 क्विंटल गेहूं और 14 क्विंटल भूसा भी जल गया। सूचना पर मौके पर गए राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण किया और पशु विभाग के अधिकारी ने पशुओं का उपचार किया। लेखपाल वरुण आनंद के मुताबिक, लगभग दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आकलन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed