{"_id":"69bdbb8f80a4dd04eb0c7969","slug":"a-bridge-will-be-built-over-the-river-benefiting-a-population-of-15000-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-104048-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नदी पर बनेगा पुल, 15 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नदी पर बनेगा पुल, 15 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
हाफिजगंज। नरहरपुर-नकटपुर के बीच पनघैली नदी पर पुल बनेगा। इससे 25 गांवों के 15 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। विधायक एमपी आर्या ने इस बात की पुष्टि की है।
विधायक डाॅ. एमपी आर्या के अनुसार, शासन से नरहरपुर-नकटपुर के बीच पनघैली नदी पर पुल निर्माण के लिए 12.74 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हंै। अब जल्द ही पुल निर्माण का कार्य शुरू होगा। बता दें कि इस क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इस पुल के निर्माण के लिए मांग करते आ रहे थे, जिस मांग को विधायक ने शासन स्तर तक पहुंचाई तो मुख्यमंत्री ने इस पुल के निर्माण की मांग की स्वीकृति दे दी।
ठाकुर जयदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, आशीष चौहान, श्यामबिहारी लाल, विपिन कुमार आदि शुक्रवार को विधायक डाॅ. एमपी आर्या के आवास पर पहुंचे। फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर आभार जताया। संवाद