फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A blood-drenched body, tears in the eyes, and 'Ya Hussain' on the lips.

Bareilly News: लहूलुहान जिस्म, आंखों में आंसू और लबों पर या हुसैन

Sat, 27 Jun 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 27 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A blood-drenched body, tears in the eyes, and 'Ya Hussain' on the lips.
सेंथल। जुल्म के खिलाफ मैदान-ए-कर्बला में जाम-ए-शहादत नोश फरमाने वाले हजरत इमाम हुसैन और शोहदा-ए-कर्बला की याद में यौमे आशूरा को कस्बे में या हुसैन की सदाएं गूंजती रही। घरों व इमामबाड़ों में मजलिसें हुईं। सुबह से शाम तक हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला के मसाएब बयान किए गए।
विज्ञापन

तख्तों ताजियों के जुलूस लेकर ताजियेदार कर्बला पहुंचे। यहां ताजियों को दफन कर अजादारों ने चिरागां कर दुआएं मांगीं। शिया समुदाय के जुलूस में अकीदतमंदों ने या हुसैन की सदाओं के बीच जंजीर और कमा का मातम किया। शुक्रवार को यौम-ए-आशूरा पर सुबह से ही कस्बे में माहौल गमगीन था। पूरी रात बस्ती की गश्त करने के बाद सुबह जैसे ही इमामबाड़ा कला पर अंजुमन असगरिया, अंजुमन हैदरी, अंजुमन पंजेतनी, अंजुमन जुल्फिकारे हैदरी के जुलूस-ए-अलम पहुंचे तो चारों तरफ से या हुसैन की सदाएं आने लगीं।
विज्ञापन

इसके बाद कोठी से ताजिये का जुलूस इमामबाड़ा कला पहुंचा। सुबह नौ बजे कर्बला में मौलाना मोहम्मद कैफी, मौलाना शाहीन रजा जैदी, मौलाना कसीम हुसैन, अकील हुसैन ने यौम-ए-आशूरा के आमाल कराए। दोपहर एक बजे इमामबाड़ा कला में मजलिस हुई। मसाएब सुन अकीदतमंद चीखें मारकर रोने लगे। मजलिस के बाद ताजिए का जुलूस उठा जो अपने तय मार्ग से होता हुआ मुख्य चौराहे पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चौराहे पर ग्राम लाईखेड़ा, टांडा सादात, पनुआ, लाड़पुर आदि गांवों के ताजिये भी मिल गए। शामे गरीबा की मजलिस के बाद शबीहे ताबूत की कराई गई। इमामबाड़ा खुर्द में मजलिस के बाद हजरत इमाम हुसैन और हजरत अली असगर के शबीहे ताबूत की जियारत कराई गई।
वहीं, फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव टिसुआ में मुहर्रम के जुलूस के बाद ताजियों को दफन किया गया। शिया समुदाय के लोगों ने या हुसैन के नारे लगाते हुए मातम मनाया। गांव पढ़ेरा, शिवपुरी, शाहपुर बनियान में भी जुलूस निकाले गए।

बिशारतगंज कस्बा सहित कई गांवों में ताजियों के जुलूस निकाले गए। कस्बे के पुराना बाजार में लगे मेले में ताजियों और तख्त की जियारत की गई। शाम को कर्बला पर ताजिये दफन किए गए।
सिरौली के मोहल्ला प्यास, मुगलान, सराय, गड़ी, सौदान, घेर, कुरैशी, कोआटोला के इमामबाड़ों से ताजिये जुलूस निकालकर कर्बला ले जाए गए। शेरगढ़-शाही मार्ग पर कस्बे की मुख्य बाजार में ताजियों को देखने के लिए आस-पास के गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ी। रम्पुरा, बैरमनगर, नगरिया कलां, कबरा किशनपुर, गहलुइया, मोहम्मदपुर समेत अन्य गांवों में शांतिपूर्ण माहौल में ताजियों को कर्बला में दफन किया गया।

---
मानक से ऊंचे नहीं बनाए गए ताजिये
बहेड़ी। नगर और देहात में इस बार मुहर्रम पर बहुत अधिक ऊंचे ताजिये नहीं दिखे। सभी जगह शासन से निर्धारित ऊंचाई 12 फुट से छोटे ताजिये ही बनाए गए।नगर के बाजार वाला ताजिया, अब्दुल्ला चौधरी वाला ताजिया, इमामबाड़ा वाला ताजिया जुलूस में सबसे आगे चलते थे। इस बार यह इमामबाड़े में ही रखे रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed