फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A 3-year-old innocent died after being crushed by an unauthorized school vehicle

Bareilly News: स्कूल के अनधिकृत वाहन से कुचलकर तीन साल के मासूम की मौत

Fri, 22 Aug 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
A 3-year-old innocent died after being crushed by an unauthorized school vehicle
भुता। भुता थाना क्षेत्र के गजनेरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह तीन साल के मासूम की स्कूल के अनधिकृत वाहन से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है। बच्चे के पिता या अन्य की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर नहीं दी गई। वाहन एक नामी शिक्षण संस्थान का है। हादसे के वक्त उसमें छात्र-छात्राएं भी बैठे थे।
विज्ञापन

भुता थाने के गांव गजनेरा निवासी सोमपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनका तीन साल का बेटा चिराग घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूल वाहन (वैन) ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्कूल वाहन चालक मय वाहन के भाग गया। चिराग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। कहा कि स्कूल वाहन रोजाना छात्र-छात्राओं को लेने और घर पहुंचाने गांव आता है। सोमपाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। चिराग इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रवेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल वाहन अधिकृत रूप से छात्र-छात्राओं को ले जा रहा था या नहीं इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed