फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A 10-month-old baby was stolen while sleeping between his parents at home.

Bareilly News: घर में माता-पिता के बीच सो रहा 10 माह का बच्चा चोरी

Mon, 15 Dec 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A 10-month-old baby was stolen while sleeping between his parents at home.
डांट से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, दो घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा। देर करता रहा हाई वोल्टे
फरीदपुर। ग्राम पंचायत बकैनिया के मोहल्ला नई बस्ती रेशम बाग में घर के अंदर माता-पिता के बीच सो रहा 10 माह का बच्चा चोरी हो गया। जागने पर जब माता-पिता को बेटा नहीं मिला तो उन्होंने तलाश शुरू की। घंटों खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता न लगने पर पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। देर रात तक पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुटी रही, मगर सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

नई बस्ती रेशम बाग निवासी रूपराम ने फरीदपुर इंस्पेक्टर राधे श्याम को बताया कि वह प्लाइवुड फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां व दो बेटे हैं। शनिवार रात तीन बच्चे अलग व 10 माह का सबसे छोटा बेटा कुश उनके व पत्नी के बीच में सो रहा था। रात करीब 11 बजे तक परिवार के सदस्य एक-दूसरे से बात करते रहे। सुबह करीब चार बजे आंख खुली तो कुश बिस्तर पर नहीं मिला।
विज्ञापन

घर में देखने पर जब वह नहीं मिला तो मोहल्ले में तलाश की। शोर-शराबा होने पर लोग भी जुट गए। घंटों खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचे। बच्चा चोर गिरोह पर संदेह जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आसपास लगे सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है।
दरवाजे पर लगीं ईंटें हटी मिलीं
रूपराम ने बताया कि उनके मकान में प्रवेश द्वार हैं। एक पर किवाड़ लगी हैं। दूसरे दरवाजे को उन्होंने ईंटें लगाकर बंद कर दिया है। कुश की तलाश के दौरान इस दरवाजे पर लगी ईंटें हटी हुई मिलीं। उन्होंने शक जताया कि चोर इसी रास्ते से आया होगा।

तीन दिन पहले घर आया था संदिग्ध
रूपराम ने इंस्पेक्टर को बताया कि तीन दिन पहले गांव का ही एक व्यक्ति उनके घर आया था। उसने रूपराम से उनकी फैक्टरी में काम करने के बारे में पूछा। काफी देर तक घर में यहां-वहां देखता रहा। वह कहीं काम भी नहीं करता है। उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed