फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सैलानी और सतीपुर में बिजली गुल

सैलानी और सतीपुर में बिजली गुल

Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले में बिजली हर रोज लोगों की नाक में दम किए रहती है। मंगलवार शाम सैलानी-मीरा की पैंठ मार्ग पर ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पूरे इलाके में ब्लैक आउट हो गया। सतीपुर में भी बिजली सप्लाई बाधित रही। लोग समस्या लेकर उपकेंद्र पहुंचे तो आरोप है कि कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

हार्टमैन इलाके में एबीसी तार डालने के चलते दोपहर बारह बजे से लेकर शाम को छह बजे तक बिजली की सप्लाई गुल रही। किला, सीबी गंज, सुभाषनगर, इज्जतनगर, जगतपुर आदि उपकें द्राें से पोषित इलाकाें में पूरे दिन अव्यवस्था बनी रही। सबसे खराब स्थिति शाहदाना उपकेंद्र से पोषित आबादी में रही। शाम होते ही घेर जाफर खां, मुन्ना खां नीम में सप्लाई गुल हो गई। बालजती, कांकर टोला, बजरिया, रोहली टोला आदि इलाके देर रात तक प्रभावित रहे। सतीपुर इलाके में सप्लाई समस्या हल कराने लोग उपकेंद्र पहुंचे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जेई के न मिलने पर लोगों ने विरोध जताया। मंगलवार को मठ लक्ष्मीपुर, हंसनगर और आसपास के इलाकों में छह घंटे सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन


दुबे एसई शहर बने, कई
एसडीओ इधर उधर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बिजली विभाग ने एसई और एसडीओ पद पर भारी फेरबदल कर दी है। अधिशासी अभियंता पद की सूची जल्द जारी होगी। रवि प्रकाश दुबे शहर में नए एसई बनाए गए हैं।
लखनऊ तबादला मांग रहे एसई मधुकर वर्मा को लखनऊ वापस कर दिया गया है। उनकी जगह ट्रांसमिशन अधीक्षण अभियंता आरपी दुबे तैनात किए गए हैं। रामसरन वर्मा को पदोन्नत कर एसई विद्युत कार्य मंडल बनाया गया है। बताया जाता है कि अधिशासी अभियंता और एसडीओं की सूची जल्द जारी होगी। बरेली जोन में नौ एसडीओ प्रभावित हुए हैं। शाहदाना में घनेंद्र सिंह की जगह विनोद सिंह राणा, राजेंद्रनगर में अवनीश कुमार त्रिवेदी, मीरगंज में सत्यार्थ गंगवार, इज्जतनगर में आशीष राव, परसाखेड़ा में नीरज यादव, तिलहर में कुमार विकल्प, बिनावर में मयंक मौर्य, पीलीभीत शहर में दीपक को जिम्मेदारी दी गई है। बरेली मीटर सेक्शन में नकुल सिंह रावत तैनात किए गए हैं। घनेंद्र सिंह आदि को जल्द नई तैनाती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed