{"_id":"120-99423","slug":"Bareilly-99423-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र घटाकर नौकरी करने में घिरे बाप-बेटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र घटाकर नौकरी करने में घिरे बाप-बेटे
Bareilly
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिता 60 और बेटा 52 साल का। दोनों की उम्र में महज सात साल सात महीने और 14 दिन का अंतर। दोनों ही नगर निगम के जलकल विभाग में लंबे अरसे से नौकरी कर रहे हैं। उम्र घटाकर नौकरी करने में अब दोनों घिरते नजर आ रहे हैं। मेयर ने इस मामले को गंभीर मानते हुए दोनों की उम्र की जांच के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
अमर उजाला ने 10 जून 2014 को ‘बाप 60 और बेटा 52 साल’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। तब वार्ड सात डेलापीर की पार्षद उर्मिला जलकल कर्मचारी निसार अहमद पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए नगर निगम गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गई थीं। उस समय मेयर ने कर्मचारी पर कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर पार्षद की भूख हड़ताल समाप्त करा दी थी। बाद में ये मामला ठंडा पड़ गया। पार्षद ने हाल ही में दोबारा मेयर से जलकल में कार्यरत बाप-बेटे की उम्र की जांच की मांग की। पार्षद के मुताबिक नगर निगम के जलकल विभाग में चौकीदार पद पर कार्यरत अलाउद्दीन पुत्र कल्लू अहमद की विभागीय अभिलेखों में जन्म तिथि 20 अगस्त 1954 और नौकरी में ज्वाइनिंग की तारीख एक जुलाई 1979 है जबकि अलाउद्दीन के पुत्र निसार अहमद की अभिलेखों में उम्र 25 मार्च 1962 और नौकरी में ज्वाइनिंग एक मार्च 1982 है। पिता-पुत्र की उम्र में सात साल सात माह और 14 दिन का अंतर बताया गया। मेयर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर समाचार पत्र में उठाए गए बिंदुओं पर पिता-पुत्र की उम्र की जांच एक निश्चित समय अवधि के अंदर अपर नगर आयुक्त से कराने को कहा है।