फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विवादित स्थानों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

विवादित स्थानों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बीते एक सप्ताह में तनाव भरे माहौल को शांत करने के प्रयास में जुटे पुलिस और प्रशासन की आज अंतिम परीक्षा है। प्रशासन की पूरी कोशिश सावन के आखिरी सोमवार को भी शांति पूर्वक तरीके से निकालने की है। हालांकि विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समुदाय द्वारा कांवड़ियों का स्वागत कराकर प्रशासन ने सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम करने की कोशिश की है लेकिन कानून और शांति व्यवस्था के लिए एहतियातन रेड स्कीम अलर्ट के साथ चौकसी और निगहबानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

खासकर से विवाद वाले स्थानों पर शांति से जलाभिषेक कराना प्रशासन के लिए चुनौती है। कांवड़िये यहां या आसपास के मंदिरों में जल चढ़ाएंगे। विवादित स्थानों पर जहां पहले से ही रूट और नीति घोषित कर दी गई है वहीं पुलिस फोर्स की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। कलारी, दुनका, मनहेरा और रोठा मिलक इलाकों में कांवड़ यात्रा को लेकर तनाव की स्थिति सामने आई थी। तब किसी तरह पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को मैनेज किया। तमाम स्थानों पर अफसरों ने दोनों पक्षों से बात करके यात्रा के निकलने या रुकने और वापसी के संभावित मार्ग को लेकर मंथन किया था। काफी हद तक स्थिति तय हो चुकी है। मसलन दुनका में प्रशासन ने कांवड़ियों की वापसी का मार्ग निर्धारित कर दिया है। भविष्य के लिए तेरह अगस्त को पंचायत बैठाने की घोषणा की है। कलारी में ग्रामीणों ने खुद ही बाहर से ही आने-जाने का रास्ता तय कर लिया है। मनहेरा में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यहां से गुपचुप कुछ कांवड़िये कछला निकल गए थे। एक पक्ष गांव के मंदिरों में इनसे जलाभिषेक कराने की मांग कर रहा है तो दूसरा पक्ष इसके विरोध में अड़ा है। सभी गांवों में पुलिस तैनात है। सोमवार तड़के से अफसर भी यहां पहुंच जाएंगे। रविवार को एडीएम प्रशासन अरुण कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी टीसी पांडेय के साथ कई गांवों में पहुंचे और वहां के सरकारी कर्मचारियों से बात की। उन्हें अपने अपने कार्यक्षेत्र में शांति व्यवस्था की निगहबानी के लिए लगाया गया है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि कर्मचारियों के साथ गांव के मौजिज लोगों को भी शांति बनाए रखने के लिए आगे किया गया है।
विज्ञापन


घूमते रहे डीएम एडीएम
बरेली। सावन के आखिरी सोमवार पर शांति बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार ने रामगंगा, भमौरा और शहर के कई इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाएं देखने के साथ चौकसी के इंतजामात भी परखे। बताया कि लोगों से शांति सौहार्द की अपील की गई तो खुराफातियों को चेताया भी गया है। एडीएम सिटी आरपी सिंह ने बताया कि रेड स्कीम लागू है फिर भी शहर में चौकसी बढ़ाई गई है। शहर की फिजा में अमन है और लोग सोमवार को सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करेंगे। वैसे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुराफातियों को चिन्हित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed