{"_id":"120-98449","slug":"Bareilly-98449-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट हैक होने से लाखों का कारोबार ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट हैक होने से लाखों का कारोबार ठप
Bareilly
Updated Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बांग्लादेशी हैकरों के इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की प्रिंसिपल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ‘यात्रा पार्टनर’ की वेबसाइट हैक करने से लाखों का कारोबार ठप हो गया है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों से आईपी लॉक मांगा है, लेकिन बेंगलूरू की प्रोवेब टेक्नोसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम की जिस कंपनी ने उनकी वेबसाइट बनाई है, उसका सर्वर यूएसए में है। कंपनी ने सिक्योरिटी सिस्टम को अपडेट कर दिया है। कंपनी की सीईओ कविता सक्सेना ने बताया कि मंगलवार से काम शुरू होने की उम्मीद है।
एसपी क्राइम ने बताया कि साइबर सेल की अब तक की छानबीन में पता लगा है कि बांग्लादेश स्क्रिप्ट सिडिल नाम से इंटरनेशनल हैकरों ने यात्रा पार्टनर की वेबसाइट को मैनुअल एसक्यूएल इंजेक्शन के जरिए हैक किया है। आईपी चेकर लगा होता तो वेबसाइट हैक नहीं हो पाती। हैकरों की टीम का शाहनवाज अली लीडर है। उसकी टीम में 16-16 साल के छह लड़के हैं। फेसबुक पर एविल अटैकर के नाम से भी हैकरों ने आईडी बना रखी है। एक साल पहले भी बांग्लादेश के हैकरों ने कंपनी कस्टूमर लाग इन पर अटैक किया था। इस बार उन्होंने वेबसाइट कंट्रोल लॉक को हैक कर लिया। दो दिन से कंपनी का काम बंद है। फ्लाइट बुकिंग, मोबाइल, डिश रिचार्ज, रेलवे टिकटों की बुकिंग का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। कंपनी की सीईओ कविता सक्सेना ने बताया कि एसपी क्राइम ने उनसे आईपी लॉक मांगा है। रात में किसी समय आईपी लॉक मिलने के बाद सुबह साइबर सेल को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वेबसाइट हैक होने से कंपनी का काम बाधित होने के अलावा फिलहाल और कोई नुक सान नहीं हुआ है। हम अपने सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत कर रहे हैं।
लाखों का चूना लगा सकते थे हैकर
कंपनी के मालिक अभिषेक महेश्वरी ने बताया कि उनकी वेबसाइट का कंट्रोल पैनल सुबह तक बांग्लादेशी हैकरों के पास रहा। वह चाहते तो भारत में अपने लोगों का इस्तेमाल करके रेलवे की टिकट कैंसिल कराकर कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया। हैकिंग के समय तक उनके खाते में 10 लाख 72 हजार रुपये का बिजनेस हो चुका था। हैकर्स नेे फेसबुक पर लिखा है कि उन्होंने सीखने के लिए वेबसाइट हैक की है।