फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घर में घुसकर वकील को पीटा

घर में घुसकर वकील को पीटा

Tue, 15 Jul 2014 05:34 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Tue, 15 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। विवाद के चलते घर में घुसकर अधिवक्ता के साथ मारपीट की गई। अधिवक्ता ने अपने बहनोई समेत तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर लिखाई है।
कैंट के रहने वाले अधिवक्ता राकेश कुमार की बहन गीता और बहनोई जसवीर सिंह उर्फ रवि शंकर के बीच विवाद चल रहा है। गीता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न कर मुकदमा दर्ज कराया था, जो कोर्ट में लंबित है। राकेश के मुताबिक रविवार शाम 5.15 बजे वह कैंट में अपने चाचा नरेश कुमार के घर मिलने गए थे। तभी बदायूं निवासी जसवीर, उसके भाई राजीव कुमार और एक अन्य व्यक्ति घर में घुसकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर लात घूंसों से राकेश के साथ मारपीट की और भाग गए। राकेश की तहरीर पर कैंट थाने में जसवीर सिंह, राजीव समेत तीनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed