{"_id":"120-97925","slug":"Bareilly-97925-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आतंकियों का जिला अस्पताल में कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आतंकियों का जिला अस्पताल में कराया इलाज
Bareilly
Updated Tue, 15 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रामपुर के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमले के मामले में सेंट्रल जेल में बंद आतंकी गुलाब खां और जंगबहादुर खां को सोमवार को अदालत के आदेश पर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गुलाब की आंख और जंगबहादुर के दांतों में तकलीफ है।
सीआरपीएफ कांड के पांच आतंकी सेंट्रल जेल में बंद हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक इनमें बहेड़ी निवासी गुलाब खां और मुरादाबाद के मूड़ापांडे का जंगबहादुर खां की आंखों की रोशनी कम हो गई। गुलाब खां की बाईं आंख और जंगबहादुर के दांत में तकलीफ है। नौ जुलाई को रामपुर अदालत में पेशी के दौरान दोनों ने जेल से बाहर इलाज कराने की अर्जी दी थी। अदालत के आदेश पर सेंट्रल जेल प्रशासन ने गुलाब खां और जंगबहादुर का इलाज जिला अस्पताल में कराने का निर्णय लिया। इसके लिए एसएसपी से पुलिस बल मांगा गया था।
सोमवार सुबह 11 बजे दोनों आतंकी कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां गुलाब खां को नेत्र रोग विशेषज्ञ और जंगबहादुर को दंत रोग विशेषज्ञ ने देखा। दवा दिलाने के बाद दोनों को दुबारा सेंट्रल जेल ले जाकर दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
---
जेल अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर जिला अस्पताल ले जाया गया। - एके राय, वरिष्ठ अधीक्षक सेंट्रल जेल