{"_id":"120-97732","slug":"Bareilly-97732-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर चोरों के हवाले, सो रहे रखवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर चोरों के हवाले, सो रहे रखवाले
Bareilly
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में चोर फिर सक्रिय हो गए हैं। दिन हो रात उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। 12 घंटों में शहर में चोरी की तीन घटनाएं हुईं। पॉश कालोनी राम वाटिका में तो रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से दिनदहाड़े लैपटॉप, मोबाइल और ब्रीफकेस उड़ा दिया गया। सेटेलाइट के पास राजनगर कॉलोनी में शिक्षक के घर घुसे चोर 1.16 लाख की नगदी और 10 लाख के जेवर समेट ले गए। खास बात यह कि दोनों परिवारों की मौजूदगी में ही चोर घरों में घुसे। चोरों ने कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के कई कमरों के ताले भी तोड़े हालांकि वहां उनके हाथ कुछ नहीं आया।
1. दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्नल का घर खंगाला
शाहजहांपुर रोड स्थित राम वाटिका कॉलोनी के मकान नंबर नौ में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एसएम महाना पत्नी समेत रहते हैं। शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे दोनों बाहर वाले कमरे में टीवी देख रहे थे। आधे घंटे बाद देखा तो बेडरूम का दरवाजा खुला था। उसमें रखा लैपटॉप, मोबाइल और ब्रीफकेस गायब था। ब्रीफकेस में बैंक पासबुक, चेकबुक और कई जरूरी कागज थे। महाना ने बताया कि घर के बराबर में खाली प्लाट में घास उगी है। चोर वहीं से घर में दाखिल हुए होंगे। दीवार पर पैरों के निशान भी थे। सूचना देने पर बारादरी इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंच गए और छानबीन की।
2. शिक्षक के घर से 11 लाख का सामान उड़ाया
बारादरी की राजनगर कॉलोनी के राजेंद्र सिंह यादव भदपुरा ब्लाक के डबरी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार रात बिजली न होने से घरवाले छत पर सो गए। शुक्रवार तड़के 4.30 बजे राजेंद्र नीचे गए तो सामान फैला पड़ा। बेडरूम का दरवाजा खुला था। अलमारी में रखे 1.16 लाख रुपये नगद, आठ चेन, दस अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ झाले, चार चूड़ियां, एक हार सैट समेत 35 तोला सोना और चांदी के जेवर गायब थे। अलमारी की चाबी मंदिर में रखी थी, जो चोरों को मिल गई होगी। कंट्रोल रूम को सूचना देने पर चौकी इंचार्ज केपी सिंह और चीता मोबाइल मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक चोर चहारदीवारी कूदकर घर में घुसे होंगे। दीवार पर पैरों के निशान भी मिले। चोरों ने लॉबी में लगे नल का हत्था खोल लिया था। कमरे में घर का कोई व्यक्ति होता और जाग जाता तो हमला कर देते। राजेंद्र ने छोटे बेटे ऋषभ को सीपीटीयू इंट्रेंस में एडमीशन के लिए रुपये घर में रखे थे। घटना की तहरीर थाना बारादरी में दे दी गई है।
विज्ञापन
3. पीएफ कार्यालय के भी ताले तोड़े
सिविल लाइंस में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में भी बृहस्पतिवार रात घुसे चोरों ने सोसायटी, स्टोर, एसी रूम स्टोर, लेखा अनुभाग सी के ताले तोड़ दिए। लेखानुभाग बी के कमरे में पीछे लगी खिड़की की लोहे की जाली तोड़ी गई। वहां रखी अलमारियों और मेजों की दराज खोली गई। हालांकि चोरों को कुछ मिला नहीं। कार्यालय परिसर में खड़ी लेखाधिकारी दयानिधि की सेंट्रो कार का शीशा तोड़कर चोर म्यूजिक सिस्टम निकाल ले गए। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई जब ड्यूटी पर मौजूद गार्ड दुर्ग विजय शर्मा ने ताले टूटे देखे।
बिजली कटौती से चोरों की मौज
चोर रात की बिजली कटौती का पूरा फायदा उठा रहे हैं। बिजली आने का जो शेड्यूल बनाया गया है उसके अनुसार सुबह नौ से 11 और शाम को ढाई से साढे़ चार बजे का है। बावजूद इसके रात में भी खूब कटौती हो रही है।