{"_id":"120-97589","slug":"Bareilly-97589-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई परंपरा शुरू न करने पर दोनों पक्ष सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई परंपरा शुरू न करने पर दोनों पक्ष सहमत
Bareilly
Updated Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कमालपुर गांव में धार्मिक आयोजन को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी तनावपूर्ण स्थिति रही। गांव में दिनभर पुलिस का पहरा रहा। शाम को थाने में दोनों समुदायों की बैठक में कोई नई परंपरा शुरू न करने का फैसला लिया गया।
कैंट इलाके के कमालपुर गांव में पिछले आठ महीने से एक धार्मिक स्थल पर आयोजन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार रात पास के ही गांव से आए एक धर्मगुरु ने आयोजन की कोशिश की तो दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे मामला तूल पकड़ गया। सूचना मिली तो अफसरों ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। बुधवार शाम गांव के प्रधान कालीचरन, नरेशपाल, छत्रपाल व दूसरे समुदाय के आबिद, जमशेद अली और मोहम्मद नबी को थाने में बुलाकर बैठक की गई। इंस्पेक्टर कैंट देवराज राठी ने बताया कि बैठक में यथा स्थिति बनाए रखने की बात तय हुई है।