फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बकैनिया वीरपुर में चंद शौचालय, उन पर भी छप्पर

बकैनिया वीरपुर में चंद शौचालय, उन पर भी छप्पर

Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज/दुनका। बेपरवाह सरकारी अमले ने मीरगंज के कई गांवों में प्रशासन की सख्ती को ठेंगा दिखा दिया है। सिर पर मैला ढोने और ढुलाने वालों के खिलाफ एफआईआर कराना तो दूर, गांवों में कमाऊ शौचालय बंद तक नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन

दुनका, बसई, सहोड़ा समेत तमाम गांवों में अभी भी कमाऊ शौचालयों की हर सुबह सफाई कर वाल्मीकि बिरादरी की महिलाएं सिर पर मैला ढोने का काम कर रही हैं। बकैनिया वीरपुर में अमर उजाला की टीम पहुंची तो गंदा सच बेनकाब हो गया। गांव के 90 फीसदी लोग शौच के लिए जंगल में जाते हैं। जवान लड़कियां और नवविवाहित बहुएं तक शौच का नित्यकर्म हर रोज गांव के पास तालाब किनारे ही निपटाती हैं। अक्सर शोहदे इनसे छेड़छाड़ कर बैठते हैं, लेकिन शौचालय नहीं बनवाए गए हैं। कुछ घरों में सरकारी शौचालय बने भी हैं तो उनकी छत पर लिंटर तक नहीं पड़े हैं। कुछ में कंडे़ भर दिए गए हैं तो कुछ को औरतें नहाने के काम में ला रही हैं।
विज्ञापन

नेमचंद के घर में सरकारी शौचालय तो बना है लेकिन उस पर न तो लिंटर है और न ही दरवाजा। आड़ के लिए फट्टा टांग दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2012-13 में बना शांति के इंदिरा आवास पर आज तक लिंटर नहीं पड़ सका है। छप्पर डालकर काम चलाया जा रहा है। बुद्धसेन बीपीएल राशनकार्ड धारक है लेकिन उनका इंदिरा आवास मंजूर नहीं हुआ है। पुराने गिरताऊ मकान पर छप्पर पड़ा है। शौचालय पर भी लिंटर के बजाय छप्पर है। मनीराम के घर में बना शौचालय भी एक अदद पक्की छत को तरस रहा है। बकैनिया वीरपुर में दो दर्जन से ज्यादा शौचालय अधबने हैं। इसकेे बावजूद ग्राम पंचायत अधिकारी रामसुरेश गुप्ता गांव में अधूरे शौचालय होने से इनकार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फोटो-
-08एमआरजेडपी- बकैनिया वीरपुर में नेमचंद के छप्परदार इंदिरा आवास के शौचालय पर पड़ा छप्पर, दरवाजे पर टंगा टाट।
-पी1-अपने छप्परदार इंदिरा आवास के बाहर बच्चों संग खड़ी बुद्धसेन की पत्नी।
-पी2-मनीराम के शौचालय की लिंटर विहीन छत पर रखा लकड़ियों का ढेर।
-पी3-शांति का इंदिरा आवास, सरकार ने लिंटर नहीं डाला तो पन्नी, छप्पर तानकर चला रही है काम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed