{"_id":"120-97114","slug":"Bareilly-97114-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी उद्यान के सामने बाइक चुराते धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी उद्यान के सामने बाइक चुराते धरे गए
Bareilly
Updated Thu, 03 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गांधी उद्यान के सामने बाइक चोरी करना बदायूं के ऑटोलिफ्टर गैंग को महंगा पड़ा। गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने मौके पर धर दबोचा जबकि दो साथी भाग गए। दोनों को जेल भेज दिया गया है। ईंट पजाया चौराहे से भी पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार रात गांधी उद्यान के सामने चार युवक मौजूद थे। एक मोटर साइकिलों में चाबियां लगाकर ताला खोलने की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर जगतपुर चौकी इंचार्ज केपी सिंह और शहामतगंज चौकी प्रभारी अमित खारी ने दबिश देकर दो को दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम बदायूं के करपिया बैन गांव निवासी सुभाष यादव और नगरिया का राजकुमार बताया। सुभाष के पास देशी तमंचा और राजकुमार के पास चाकू और चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ। उनके दो साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। बारादरी पुलिस ने एक और वाहन चोर राहुल उर्फ सोनू ईंट पजाया चौराहे से पकड़ा था, उसके पास चोरी की बाइक बरामद हुई। बुधवार को उसे भी जेल भेज दिया गया।