{"_id":"120-97103","slug":"Bareilly-97103-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील मेहता और नरेश सोलंकी से 49 लाख की रिकवरी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील मेहता और नरेश सोलंकी से 49 लाख की रिकवरी होगी
Bareilly
Updated Thu, 03 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कैंट बोर्ड के जनरल अस्पताल के बकाए मामले में बसपा नेता सुनील मेहता और आम आदमी पार्टी के नरेश कुमार सोलंकी से कोर्ट ने 49 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश किए हैं। सीईओ आरएच अवस्थी ने रिकवरी के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
करीब सात साल पहले कैंट बोर्ड की तत्कालीन सीईओ भावना सिंह ने एनएस सर्जिकल को जनरल अस्पताल का केयर टेकर बनाया था। सुनील मेहता और नरेश कुमार सोलंकी को एनएस सर्जिकल फर्म के नाम पर अस्पताल चलाने का ठेका दिया गया। दो साल तक अस्पताल को ठेके पर चलाया गया। बाद में किसी बात को लेकर फर्म और बोर्ड के बीच विवाद हो गया। उस समय तत्कालीन सीईओ आलोक गुप्ता थे। विवाद होने पर उन्होंने एनएस सर्जिकल का सामान भी अस्पताल से हटवा दिया था। इसके बाद यह मामला कोर्ट मेें चला गया। एनएस सर्जिकल की ओर से सुनील मेहता और नरेश कुमार सोलंकी ने कैंट बोर्ड पर मुकदमा ठोक दिया। इसमें सुनील और नरेश मुकदमा हार गए। कोर्ट ने बोर्ड के पक्ष में आदेश करते हुए दोनों से 49 लाख रुपये वसूली के आदेश कर दिए। सीईओ आरएच अवस्थी ने डीएम को सुनील मेहता और नरेश सोलंकी से रिकवरी के लिए लिखा है।