फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ...तो बताइए आप कैसा रेल बजट पसंद करेंगे

...तो बताइए आप कैसा रेल बजट पसंद करेंगे

Thu, 03 Jul 2014 05:33 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Thu, 03 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने पहली बार रेल बजट से पहले देश की जनता से सुझाव मांगे हैं। यह भरोसा भी दिलाया है कि आम लोगों से जो सुझाव मिलेंगे उन पर गौर किया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक रेल मंत्री बजट के लिए अलग-अलग जोन के महाप्रबंधकों से मिले सुझावों पर ही ज्यादा ध्यान देते थे लेकिन अब आप भी रेलवे के सुझाव दे सकते हैं। आप के शहर से किसी दूसरे शहर के लिए कोई ट्रेन नहीं है, आपके शहर में किसी स्टेशन का और विस्तार होना चाहिए या आप चाहते हैं कि कोई ट्रेन किसी खास रेलवे स्टेशन पर जरूर रुके तो आप अपना सुझाव आप सीधे रेलवे को भेज सकते हैं।

यदि आपके शहर से कोई प्रीमियम ट्रेन चल रही है और आप चाहते हैं कि वह सामान्य ट्रेन की तरह चले। सामान्य ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही और उस मार्ग पर प्रीमियम ट्रेन चाहते हैं तो भी रेलवे को लिखकर भेज सकते हैं। रेलवे ने आम लोगों से सुझाव अपनी वेबसाइट द्धह्लह्लश्चऱ्//222.द्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठह्म्ड्डद्बद्य2ड्ड4ह्य.द्दश1.द्बठ्ठ/ पर मांगे हैं। वेबसाइट के दाहिनी ओर सुझाव के लिए विकल्प मांगा गया है। इस पर क्लिक करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी जिसमें सुझाव दे सकते हैं। इसके अलावा ह्म्ड्डद्बद्यड्ढह्वस्रद्दद्गह्ल2014ञ्चह्म्ड्ढ.ह्म्ड्डद्बद्यठ्ठद्गह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ पर सीधे ईमेल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे ने बजट के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। ऐसा रेलवे के इतिहास में पहली बार हो रहा है। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed