{"_id":"120-96969","slug":"Bareilly-96969-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों में जिला अस्पताल में भर्ती हुए 26 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों में जिला अस्पताल में भर्ती हुए 26 मरीज
Bareilly
Updated Tue, 01 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बढ़ा डायरिया का प्रकोप
बरेली। शहर और आसपास के इलाकों में डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में जिला अस्पताल में डायरिया के 26 नए मरीजों को भर्ती किया गया है। शहर में डायरिया के इस कदर प्रकोप के उलट सीएमओ ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में दावा किया है कि जिले के किसी भी सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया का कोई मरीज नहीं है।
सोमवार को शाम चार बजे तक जिला अस्पताल में डायरिया पीड़ित आठ लोग भर्ती हुए। इनमें प्रेमनगर की 67 वर्षीय लक्ष्मी, किला का 18 माह का यश, बाग बृगटान का आठ माह का काली, बदायूं के 60 वर्षीय बांकेलाल, बाकरगंज के 65 वर्षीय नत्थू लाल, कोतवाली के पास रहने वाले 68 वर्षीय चुन्नी लाल, देवीपुर के 60 वर्षीय भगवान दास और कैंट निवासी रोहित शामिल हैं। शुक्रवार को बिहारीपुर की 35 वर्षीय डायरिया पीड़ित शकीला, फर्राशी टोला के 30 वर्षीय नादर, जगतपुर के 47 वर्षीय नेमचंद, सीबीगंज के महेशपुर की 17 वर्षीय पुष्पा, सीबीगंज के नौ वर्षीय अरविंद, बीडीए कालोनी के 40 वर्षीय धर्मपाल, बाग बृगटान की 42 वर्षीय कुसुम, भमोरा के बडर्रा की 18 वर्षीय गीता, सीबीगंज के बादशाह नगर की 60 वर्षीय दयावती और किला छावनी की 21 वर्षीय इंद्रकली भर्ती हुई थीं। शनिवार को भर्ती होने वाले ऐसे मरीजों में मलूकपुर के 50 वर्षीय शाहिद, भुता के डबरी निवासी 40 वर्षीय अनेक पाल, किला फाटक की 10 वर्षीय इरम, करगैना का 11 माह का अंकित, नवादा शेखान की 28 वर्षीय सुलेखा, नेकपुर के छह वर्षीय वंश और प्रेमनगर के पटवा गली की लक्ष्मी देवी शामिल हैं।