फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रेन में डकैती डालने वाले धरे गए

ट्रेन में डकैती डालने वाले धरे गए

Sat, 31 May 2014 05:38 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 31 May 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ में तीन ट्रेन डकैतों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके तीन साथी भाग गए। पुलिस ने उनके पास से पंद्रह हजार रुपये, तमंचा, चाकू और ट्रेन डकैती में लूटा गया माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती रात करीब ढाई बजे गश्ती टीम स्टेशन रोड पर जा रही थी तो अचानक उन पर फायरिंग की जाने लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर हमलावरों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान मोहल्ला नहर कोठी निवासी विनोद, जितेंद्र और रवींद्र को पकड़ लिया गया। प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि जितेंद्र के पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस तथा रवींद्र व विनोद के पास से दो चाकू पुलिस ने बरामद कि ए हैं। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 7 मई और 25 मई को उन्होंने साथियों के साथ लखनऊ के आलम बाग में ट्रेन डकैती डाली थी। ट्रेन डकैती में सोने, चांदी का जो माल मिला था उसको फरीदपुर के सुनार राकेश वर्मा को बेच दिया था। राकेश से उन्हें दो लाख रुपये मिले थे जिसको गिरोह ने आपस में बांट लिया था। प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि इनके साथ गिरोह के तीन अन्य सदस्य पप्पू, अनिल और सुखपाल बाइक पर सवार थे जो घेराबंदी के दौरान बाइक छोड़ कर फरार हो गए। यह तीनों भी फरीदपुर के ही रहने वाले हैं। गिरोह का सरगना सुनील है, जो पकड़े गए विनोद का बहनोई है और अलीगढ़ में रहता है। वही मास्टरमाइंड बताया जाता है। पुलिस ने तीनों के पास से पांच-पांच हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आज दोपहर करीब साढे़ ग्यारह बजे नहर कोठी निवासी जितेंद्र के घर पहुंच कर भूसे के ढेर से दो पोटली बरामद की। दोनों पोटली में चांदी के जेवर थे जो सात मई को अहमदाबाद एक्सप्रेस और 25 मई को कलकत्ता एक्सप्रेस में लूटे गए थे। आरोपियों के इकबाले जुर्म को तसदीक करने के लिए जीआरपी के चारबाग एसएसआई विष्णु कौशिक से पुलिस ने फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों डकैतियों के मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार फरीदपुर के ग्राम केसरपुर में 27 मार्च 14 को ट्रक का टायर पंचर करके ड्राइवर से पचास हजार रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस के अनुसार यह लूट भी इन्हीं आरोपियों ने की थी। प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि गिरोह के तीनों सदस्य जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार गिए गए तीनाें अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो विवरण
30एफआरडीपी-6 मुठभेड़ में गिरफ्तार फरीदपुर के मोहल्ला नहर कोठी निवासी रवींद्र, विनोद व जितेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed