{"_id":"120-94181","slug":"Bareilly-94181-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के चाचा और ताऊ भी जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के चाचा और ताऊ भी जेल गए
Bareilly
Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दूल्हे की ओर से दी गई दावत के दौरान दुल्हन के भाई को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुराने शहर के चक नवादा निवासी असलम की बहन जीनत की 12 मई को शादी थी। बारात में डांस के दौरान मारपीट हो गई थी। अगले दिन जब दूल्हे सलीम की ओर से पुराने शहर के एक बारात घर में दावत दी गई थी। यहां दोनों पक्षों में दुबारा झगड़ा हो गया और दूल्हे के चाचा पप्पू, ताऊ गुड्डू और चचेरे भाई तसलीम ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुल्हन का भाई असलम घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने तसलीम को दो दिन पहले ही जेल भेज दिया था। सोमवार सुबह पुलिस ने पप्पू और गुड्डू को भी गिरफ्तार कर लिया।