{"_id":"120-93114","slug":"Bareilly-93114-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़ीनाथ और चौपुला में छापे आठ एलपीजी सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़ीनाथ और चौपुला में छापे आठ एलपीजी सिलेंडर जब्त
Bareilly
Updated Mon, 05 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिला प्रशासन ने रविवार को भी घरेलू गैस के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान जारी रखा। मढ़ीनाथ, चौपुला, नेकपुर आदि स्थानों पर हुई छापामारी के दौरान कई लोग सिलेंडर छोड़कर भाग गए। इस दौरान आठ घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
घरेलू रसोई सिलेंडर के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ दो मई से शुरू हुआ अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार दोपहर एसीएम हरी ओम शर्मा और एआरओ रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पहुंचे छापा दल को देखकर कुछ होटल वाले भाग खड़े हुए। छापामार कार्रवाई के दौरान आठ अवैध सिलेंडर जब्त हुए।
डीएसओ केएल तिवारी ने बताया कि छापादल ने सबसे पहले नेकपुर से शुरुआत की। ओम स्वीट पर घरेलू सिलेंडर मिला, मालूम हुआ कि इसका कनेक्शन तक नहीं है। चौपुला पुल के नीचे सूरज चाट वाले से एक सिलेंडर मिला। प्रिंस रेस्टोरेंट पर दो, शिवम् स्वीट मढ़ीनाथ से एक, दिनेश रेस्त्रां से एक, भीमसेन चाय खोखा शांति विहार से एक और छाबड़ा रेस्टोरेंट से एक अवैध सिलेंडर बरामद हुआ। छापा दल ने आठों सिलेंडर जब्त कर लिए हैं। छापा दल ने इंडेन गैस एजेंसी पर मामूली गड़बड़ी पायी, इसलिए चेतावनी दी गई। छापामार दल पहुंचने की खबर मिलते ही भगदड़ जैसी स्थिति मच गई। कई ठेले वाले गलियों में ठेला लेकर छिप गए तो कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट पर गतिविधियां बंद कर दी। डीएसओ ने बताया कि छापा प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रहेगी।