{"_id":"120-91114","slug":"Bareilly-91114-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालसा साजना दिवस पर हुई कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसा साजना दिवस पर हुई कथा
Bareilly
Updated Mon, 07 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बैसाखी के उपलक्ष्य में रविवार को खालसा साजना दिवस मनाया गया। गुरु गोविंग सिंह नगर स्थित गुरु द्वारा में कथा पाठ हुआ। इस मौके पर खालसा दिवस प्रतियोगिता और खेल कूद के भी आयोजन हुए।
कार्यक्रम के दौरान शाहबाद मारकंडे वाले कथावाचक भाई साहिब सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब की प्रथम वाणी जपुजी साहिब पाठ की व्याख्या की। इसी कड़ी में बच्चों के लिए खालसा ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई। इसमेें 10 से 12 वर्ष तक के लगभग 120 बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा गुरु गोविंग सिंह नगर के ही भगत सिंह पार्क में स्पोर्ट्स डे भी मनाया गया। इसमें 3 से 13 वर्ष तक के डेढ़ सौ बच्चों की भागीदारी रही। बच्चों ने शार्ट पुट लॉग जम्प, वाटर गेम, बैलून गेम, रेस, रस्सा कसी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में डा. देवेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र सिंह (हैप्पी), बीबी इंद्रप्रीत कौर, रजनी कौर, जसवीर कौर, जगप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, परमिंदर कौर, करमजीत कौर, गुरसिमरन कौर का सहयोग रहा।
आज और कल के कार्यक्रम
बरेली। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष मालिक सिंह कालरा ने बताया कि सोमवार को गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह नगर में दुमाला व दस्तार बंदी के मुकाबले अपराह्न 3 बजे से होंगे। अगले दिन 8 मार्च को जनकपुरी से गुरु गोविंग सिंह नगर तक खालसा मार्च अपराह्न 3 बजे से निकाला जाएगा।