फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पत्नी से विवाद होने पर जहर खाया, मौत

पत्नी से विवाद होने पर जहर खाया, मौत

Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली। थाना बिथरी चैनपुर के मगनापुर गांव में विवाद होने पर मायके चले जाने से खफा होकर 35 वर्षीय लालराम ने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शराब पीकर आए लालराम से पत्नी जगदेई का विवाद हो गया था। इसकी वजह यह थी कि वह आए दिन नशे में घर पर हंगामा करता था। सात बीघा में से पांच बीघा जमीन भी वह शराब के शौक में बेच चुका था। बुधवार को इससे खफा होकर जगदेई अपने मायके ग्राम पिपरिया थाना फतेहगंज पश्चिमी चली गई। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा लालराम के पास ही रह गए। लालराम की मां लौंग श्री ने बड़े बेटे तुलाराम की पत्नी से खाना बनवाकर खिलवाया। इसी बीच परिवार की एक महिला ने लालराम पर टिप्पणी कर दी। इससे खफा होकर लालराम ने घर में रखी सब्जियों में डालने वाली दवा पी ली। इससे उसकी घर में ही मौत हो गई। परिवार वाले लालराम को रजऊ एक डॉक्टर के पास लाए, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि परिवार वाले शव को बिना पोस्टमार्टम के देने की जिद कर रहे हैं। लेकिन पोस्टमार्टम कराने के बाद ही शव उन्हें दिया जाएगा।
विज्ञापन


सिपाही से किन्नर ने की हाथापाई
बरेली। जंक्शन रोड पर किन्नर ने सादे कपड़ों में आए सिपाही से हाथपाई कर दी। घटना सिविल लाइंस पोस्ट ऑफिस के पास की है। यहां तानिया नाम की किन्नर रात करीब 10.30 बजे खड़ी थी। सिपाही ने सादे कपड़ों में आकर उसे टोक दिया। इसे लेकर दोनों में नोकझोंक होने लगी। किन्नर और सिपाही में हाथापाई होने लगी। सूचना पर चीता एक मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर किन्नर वहां के भाग गया। चौकी इंचार्ज अजब सिंह यादव ने बताया कि तानिया किन्नर अक्सर जंक्शन के आसपास रात को आ जाता है। बुधवार को भी वह यहां मंडरा रहा था, सिपाही ने उसे खदेड़ दिया। हाथापाई जैसे कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed