{"_id":"120-90359","slug":"Bareilly-90359-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच प्रत्याशियों के पास पैन नंबर तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच प्रत्याशियों के पास पैन नंबर तक नहीं
Bareilly
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली (ब्यूरो)। चुनावी रण में बुधवार को परचा भरने वालों में पांच प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने न कभी आयकर रिटर्न भरा और न इनके पास पैन है। इनके शपथ पत्र में यह ब्योरा सामने आया है। इन्हीं में से एक हैं - । भमोरा के साईमन प्रसाद। पेशे से यह बीमा अभिकर्ता हैं और वर्ष 2007 में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से बीकाम कर चुके हैं। इनकी कुल चल संपत्ति 96300 रुपये है और पत्नी के पास 60 हजार रुपये का जेवर है। अचल संपत्ति शून्य है। निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले चक महमूद निवासी माईन अहमद के पास भी पैन और आयकर के नाम पर कुछ नहीं है। यह कपड़े का कारोबार करते हैं और शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट हैै। गली मनिहारन में रहने वाले इंडियन नेशनल लीग के फिरोज खां के ब्योरे में पैन और आईटी का उल्लेख नहीं है,नगदी इन्होंने 10 हजार रुपये दिखाई है।
भारतीय किसान पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे क्योलड़िया निवासी राजकुमार और इनकी पत्नी के पास नगद करीब एक लाख रुपये हैं पैन नंबर नहीं है। इसी पार्टी के आंवला सीट से प्रत्याशी ओमवीर का बैंक में खाता है पर पैन नंबर नहीं हैै।
जेवर के नाम पर दो रुपये का लोहे का छल्ला
बरेली। 56 वर्षीय मुनीश कुमार ने बरेली सीट से इन्होंने परचा दाखिल किया। इनके पास नगदी के नाम पर धेला तक नहीं है। अचल संपत्ति शून्य है और पेशा भी कुछ नहीं लिखा है। पैन नंबर है लेकिन आयकर रिटर्न नहीं भरा है। जेवर के नाम पर इनके खुद के पास सिर्फ दो रुपये का लोहे का छल्ला भर है। नवाबगंज के रत्नानंदपुर के गांव मुकैना संतोष निवासी मुकेश की पत्नी के पास 35 ग्राम सोने और 250 ग्राम चांदी के गहने है। आश्रितों की संपत्ति वाले कालम में इन्होंने दो आश्रितों के पास 500-500 रुपये की कुल दो कलाई घड़ियों का जिक्र किया है। कुल घोषित संपत्ति एक लाख 17 हजार दो रुपये है। इसमें 1.16 लाख रुपये पत्नी के पास है।
विज्ञापन
परीक्षा हाल में मोदी का बिल्ला
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का प्रचार परीक्षा हाल में भी हो रहा हैं। बरेली कॉलेज के एक गुरुजी का मोदी प्रेम ऐसा है कि वह यह भी भूल जा रहे हैं कि वह पहले शिक्षक हैं, बाद में मोदी के समर्थक। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के समय उन्हें मोदी का बिल्ला लगाया गया है, तब से वह उसे निकाल नहीं पा रहे हैं। परीक्षा ड्यूटी भी बिल्ला लगाकर ही कर लेते हैं। पूछने पर बड़ी ही मासूमियत के साथ कहते हैं- अरे! प्राचार्य जी ने लगा दिया था, तब से ऐसे ही लगा हुआ है।
ठगी का आरोपी भी चुनाव मैदान में
बरेली (ब्यूरो)। 41 वर्षीय निर्दल प्रत्याशी लोटन सिंह पर चार थानों में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दो इज्जतनगर थाना क्षेत्र, एक बरेली कोतवाली और भुता में जबकि एक बदायूं के सिविल लाइंस थाना में। ये सब वर्ष 2004 से लेकर गत वर्ष के बीच दायर हुए हैं। ये मुकदमे आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 504 और 506 के तहत दर्ज हैं। इनमें से कुछ में विवेचना जारी है जबकि कुछ कोर्ट में विचाराधीन हैं और उन पर अंतिम रिपोर्ट भी लग चुकी है। हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद पेशे से किसान इस प्रत्याशी पास चल संपत्ति के रूप में दोनों संतान के नाम पर 4.29 लाख रुपये हैं जबकि अचल संपत्ति शून्य है।
दो पूर्व फौजी भी मैदान में
बरेली (ब्यूरो)। जिले में इस बार दो पूर्व फौजी भी चुनाव मैदान में हैं। आंवला सीट से 59 वर्षीय कैप्टन फूलचंद शर्मा जवान किसान मोर्चा से प्रत्याशी हैं। वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से स्नातक कैप्टन शर्मा के खुद नाम पर अचल संपत्ति तो शून्य है जबकि पत्नी के नाम एक बीघा खेत, धर्मकांटा और मकान है। इनके और पत्नी के पास नगदी कुल 15 हजार रुपये है। दूसरी ओर बरेली सीट से निर्दल प्रत्याशी नेतराम भी सैन्य सेवा से रिटायर हैं। इनकी उम्र 69 वर्ष है और मय पत्नी के इनके पास नगदी 60 हजार रुपये है।
शराब मंगाकर बुरे फंसे
बरेली। चुनाव आचार संहिता लागू होने से शराब बिक्री और आदान प्रदान पर सख्ती है। एक हाईप्रोफाइल परिवार में अगले माह विवाह समारोह है। इसलिए दिल्ली से महंगी विदेशी मदिरा लग्जरी कार से मंगायी गयी। नोयडा गाजियाबाद मार्ग पर चेकिंग हो गयी। पुलिस चेकिंग में कार में शराब मिली तो कार और माल जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। शराब तस्करी करने वाले भी सोर्स वाले थे, इसलिए एप्रोच लगायी। लेकिन जब कोई सफलता नहीं तो एक लाख रुपये चेकिंग टीम का थमाया और शराब भी छोड़ दी। किसी तरह बरेली रवाना हुए और पीछे मुड़कर नहीं देखा।