{"_id":"120-89432","slug":"Bareilly-89432-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
Bareilly
Updated Thu, 13 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर नगर के शांति विहार में रोहित शर्मा उर्फ सोनू की हत्या के आरोपी सूबेदार नरेंद्र पाल सिंह के बेटे मनदीप को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सात मार्च की शाम शांति विहार के रोहित शर्मा उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रोहित के भाई मोहित ने मोहल्ले के ही सूबेदार नरेंद्र, उसके बेटे अमनदीप, नयनदीप सिंह और साले ओपी सिंह पर नामजद मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने सूबेदार को मौके पर ही दबोचकर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सूबेदार का हत्यारोपी बेटा मनदीप सिंह जिले से भागने की फिराक में था। उसे बदायूं प्राइवेट बस अड्डे पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। सूबेदार के दूसरे बेटे नयनदीप और साले ओपी सिंह की तलाश जारी है।