{"_id":"120-88898","slug":"Bareilly-88898-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के 7.5 करोड़ के काम अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के 7.5 करोड़ के काम अटके
Bareilly
Updated Fri, 07 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से नगर निगम के चारों जोन में होने वाले 7.5 करोड़ के काम अटक गए हैं। ये काम टेंडर प्रक्रिया में थे। आचार संहिता लागू होते ही टेंडर प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।
राज्य वित्त आयोग और नगर निगम निधि के मद में जोन एक और दो में करीब पांच करोड़ की लागत से सीसी, टाइल्स और नाली निर्माण के 108 कामों के टेंडर पांच मार्च तक बेचे जाने थे। टेंडर पड़ने की तारीख सात मार्च थी। आचार संहिता लगते ही यह टेंडर प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। जोन तीन और चार में ढाई करोड़ की लागत से 32 करोड़ के कामों की टेंडर प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई। इन कामों के टेंडर बुधवार को ही पड़ने थे। अधिशासी अभियंता गयूर अहमद ने बताया कि जिन कामों के टेंडर प्रक्रिया में थे, आचार संहिता लगने के बाद वह रोक दिए गए। जिनके टेंडर पहले हो चुके हैं, वह काम चलते रहेंगे।