{"_id":"120-88865","slug":"Bareilly-88865-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेड्यूल पर बिफरे छात्र, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेड्यूल पर बिफरे छात्र, प्रदर्शन
Bareilly
Updated Fri, 07 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। बिजली के शेड्यूल ने विद्यार्थियों को परेशान कर दिया है। रात में बिजली न मिलने से छात्र बिफर गए। खफा छात्रों ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीण क्षेत्र में नया शेड्यूल लागू कर दिया है, जिसके तहत रात में बिजली सप्लाई नहीं की जा रही है। रात में कटी बिजली सुबह चार बजे ही आती है। इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी में दिक्कत हो रही है। बिजली के इस नए शेड्यूल को बदलवाने की मांग करते हुए छात्रों ने बुधवार को मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। छात्रों ने बिजली कटौती का शेड्यूल बदलकर रात में बिजली सप्लाई देने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में आबिद रजा, फैजान, सारिक, जावेद, सिबतैन, जुनैद, सिराज, मैकूलाल आदि शामिल रहे।