फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईवीआरआई रोड पर शुरू हो गया पैच वर्क

आईवीआरआई रोड पर शुरू हो गया पैच वर्क

Wed, 26 Feb 2014 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 26 Feb 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सौ फुटा रोड के बाद शहर में दूसरे नंबर की सबसे बदहाल सड़क आईवीआरआई रोड पर मंगलवार को आखिरकार पैचवर्क शुरू हो गया। 20 लाख की लागत से यह पैचवर्क पूरा होने में करीब डेढ़ महीना लगेगा और इसके बाद यह सड़क चलने लायक हो जाएगी। लंबे इंतजार के बाद सड़क पर काम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

आईवीआरआई रोड पर पैचवर्क करने के टेंडर तीन महीने पहले ही हो चुके थे, लेकिन नगर निगम और ठेकेदार की लापरवाही की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा था। हजारों लोगों की दिक्कतों को महसूस करते हुए पिछले दिनों अमर उजाला ने इस सड़क पर काम शुरू कराने के लिए मुहिम शुरू की। यह मुहिम रंग लाई और मंगलवार को सड़क पर पैचवर्क का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सौ फुटा और आईवीआरआई दोनों ही सड़कों को दुरुस्त कराने की घोषणाएं की थीं। शासन से बजट मिलने की आस में पीडब्ल्यूडी के पुराने 4.4 किलोमीटर सड़क के इस्टीमेट में आईवीआरआई रोड भी शामिल किया गया था। मगर शासन के बजट देने से इन्कार करने के बाद सौ फुटा रोड की लंबाई कम करनी पड़ी, साथ ही आईवीआरआई रोड का निर्माण भी टल गया। बाद में इसकी जर्जर हालत देखते हुए पैच वर्क कराने का फैसला हुआ। तीन महीने पहले इसके लिए नगर निगम से 20 लाख के टेंडर हो गए लेकिन ठेका लेने वाली फर्म ने काम शुरू नहीं किया। पैच वर्क शुरू कराने के लिए अमर उजाला को मुहिम चलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम होगा सड़क पर
फिलहाल आईवीआरआई रोड को गड्ढों में पत्थर डालकर डब्ल्यूडबीएम से समतल किया जा रहा है। समतलीकरण के बाद इस पर हाटमिक्स प्लांट से वीएम (विटमिनस मैकेडम) बिछाया जाएगा। गड्ढों को बराबर करने के बाद सड़क पर एक इंच मोटी परत बिछेगी। अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि आईवीआरआई रोड पर समतलीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। तेजी से काम कराकर 31 मार्च तक पैच वर्क पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

सौ फुटा रोड पर अभी चार दिन चलेगा सर्वे
10 दिन से पहले काम शुरू होने की संभावना नहीं

बरेली। गड्ढों के लिए शहर की सर्वाधिक चर्चित सौ फुटा रोड निर्माण के काम में अचानक रुकावट की वजह समझ में आने लगी है। प्रशासनिक दबाव में टेंडर निकलते ही ठेकेदार फर्म जल आकाश ने बिना अनुबंध की औपचारिकता पूरी किए रोड निर्माण शुरू कराने के दावे तो कर दिए लेकिन एक दिन की खानापूरी करने के बाद काम फिर बंद हो गया। अब रोड की चौड़ाई निकालने को सेंटर लाइन का सर्वे कराया जाएगा। इसमें चार दिन लगेंगे। कम से कम 10 दिन बाद रोड निर्माण का काम प्रारंभ हो पाएगा।
सौ फुटा रोड निर्माण को पीडब्ल्यूडी ने आठ करोड़ के टेंडर निकाले हैं। नए टेंडर पिछले टेंडर से तीन लाख रुपये ज्यादा का है। दोबारा के टेंडर में पीडब्ल्यूडी ने रोड निरीक्षण का खर्च भी ठेकेदार से वसूलने की शर्त रखी है। इसके अलावा रोड निर्माण के 12.70 करोड़ के स्वीकृत स्टीमेट के सापेक्ष टेंडर सिर्फ आठ लाख के निकाले गए। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर अभी से सवाल उठने लगे हैं।


‘ठेकेदार फर्म ने अपना टेंडर अनुबंध पूरा कर लिया है। अनुबंध में 18 माह में रोड निर्माण पूरा करने की शर्त रखी गई है। सौ फुटा रोड निर्माण में तेजी लाई जाएगी।’ खुशबू अली, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed