फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यातायात सुधार को बनी रणनीति

यातायात सुधार को बनी रणनीति

Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था हमेशा ही शहरियों के लिए सिरदर्द रही है। अमर उजाला कई बार इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रशासन के संज्ञान में ला चुका है। अब जाकर ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, रोडवेज और आरटीओ के अफसरों ने एक साथ बैठकर शहर में यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की ठानी है। यातायात में सुधार की रणनीति बन चुकी है। इसमें चाराें विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। सबने अपना काम पूरा करने का दावा भी किया है। बस इन प्रस्तावों को डीएम की अनुमति मिलने की देर भर है। उसके यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की मुहिम शुरू हो जाएगी। यदि ईमानदार प्रयास हों तो लोगों की मुसीबतें कुछ कम हो सकती हैं।
विज्ञापन


नगर निगम पर है बड़ी जिम्मेदारी
ईसाईयों की पुलिया, मालियों की पुलिया, शहामतगंज चौराहा मोड़, पुलिस लाइंस, पोस्टमार्टम हाउस, मंडी समिति तिराहा, डेलापीर तिराहा के आसपास बीच सड़क पर एक से तीन फीट गहरे गड्ढे हैं। इनकी वजह से गाड़ियों के एक्सल टूटते हैं और जाम लगता है। हादसे भी होते हैं। नगर निगम को इन गड्ढों को भरना है।
विज्ञापन


स्टाप लाइन और जेब्रा क्रासिंग
सैटेलाइट, ईसाईयों की पुलिया, मालियों की पुलिया, शहामतगंज, गांधी उद्यान, बियावानी कोठी तिराहा, अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, सर्किट हाउस चौराहा, चौपुला, नावल्टी, सिटी सब्जी मंडी चौराहा, सिटी स्टेशन चौराहा, बाकरगंज रेलवे फाटक, दूल्हा मियां की मजार, सत्य प्रकाश पार्क, मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, मिनी बाईपास मोड़ (नैनीताल रोड), इज्जतनगर स्टेशन के सामने, इज्जतनगर रेलवे क्रॉसिंग, डेलापीर तिराहा, संजय नगर तिराहा, फीनिक्स मॉल के सामने, बजरंग ढाबा तिराहा, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सामने, बीसलपुर तिराहा पर स्टाप लाइन और जेब्रा क्रासिंग नहीं है। नगर निगम इन स्थानों पर स्टाप लाइन और जेब्रा क्रॉसिंग बनवाएगा। सत्यप्रकाश पार्क से किला पुल की ओर हादसे का कारण बनी सीढ़ियां हटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बनेगी पार्किंग
शहामतगंज, सिविल लाइंस, बटलर प्लाजा, कुतुबखाना, पुराना रोडवेज बस अड्डे पर पार्किंग न होने से वाहन सड़क पर खड़े किए जाते हैं। ये जाम का कारण बनते हैं। यहां पार्किंग नगर निगम बनाएगा। सैटेलाइट से ईसाईयों की पुलिया के बीच रोडवेज वर्कशॉप के सामने छोड़कर डिवाइडर के बाकी कट बंद किए जाएंगे।

पुलिस व नगर निगम हटाएंगे अतिक्रमण
कुतुबखाना, शहामतगंज, सिविल लाइंस में अतिक्रमण की दिक्कत सबसे ज्यादा है। पुलिस और नगर निगम मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएंगे।

ट्रैफिक पुलिस टेंपो
बेतरतीब टेंपो ट्रैफिक अव्यवस्था की बड़ी वजह हैं। इनको नियंत्रित करने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस उठाएगी। वन-वे, नो एंट्री का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नो पार्किंग, वन-वे, स्पीड लिमिट, ट्रैफिक नियमों का पालन करने को बोर्ड लगेंगे। ऑटो, टेंपो व छोटे वाहनों पर सवारियां लटकाकर ले जाने वालों पर कार्रवाई होगी।
---
सड़क पर सवारियां नहीं भरेंगे
बस चालक पुराने रोडवेज से नावल्टी तक रास्ते में सवारियों को चढ़ाते उतारते हैं, जिससे जाम लगता है। इसके अलावा बदायूं की ओर आने जाने वाली अधिकांश बसें लालफाटक के बजाय चौपुला ओवरब्रिज होकर जाती है। बस चालकों पर अंकुश खुद रोडवेज अधिकारी लगाएंगे।

अवैध वाहनों पर लगाम लगाएंगे आरटीओ
ब्रॉडगेज का कार्य चलने से बदायूं रेल मार्ग बंद है। इससे रोड पर वाहनों की संख्या बहुत बढ़ गई है। आरटीओ अफसर डग्गामार वाहनों व ओवरलोडिंग पर ब्रेक लगाएंगे।

---
वर्जन
ट्रैफिक को लेकर चारों विभागों के अधिकारियों से बात हुई है। सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। डीएम की अनुमति मिलने पर अभियान शुरू कर दिया जाएगा। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed