फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बंद करो ओवरलोडिंग और डाला वसूली

बंद करो ओवरलोडिंग और डाला वसूली

Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली/सीबीगंज। भारतीय खाद्य निगम के गोदामों पर ओवरलोडिंग और डाला वसूली के खिलाफ बरेली ट्रक ओनर्स ट्रांसपोर्ट डंप डीलर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। गोदाम पर पहुंचे एसोसियेशन के नेताओं ने पहले ट्रकों में ओवरलोडिंग और डाला वसूली के प्रमाण जुटाए और इसके बाद एफसीआई प्रबंधक से मिलकर इस मनमानी रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीबीगंज और परसाखेड़ा के एसडब्लूसी और एफसीआई गोदामों पर खुलेआम डाला वसूली हो रही है। इससे राइस मिलर्स के साथ ट्रक मालिक भी सीधे तौर पर प्रभावित हैं। मिलीभगत के चलते ट्रकों में स्वीकृत भार से ज्यादा खाद्यान्न भी लादा जा रहा है। बरेली ट्रक ओनर्स ट्रांसपोर्ट डंप डीलर्स वेलफेयर एसोसियेशन अब खुलकर इसके विरोध पर उतर आयी है। गुुरुवार दोपहर एसोसियेशन के नेताओं ने गोदामों पर हंगामा किया। वे एफसीआई के सहायक प्रबंधक को घेरने के चक्कर में थे, लेकिन सहायक प्रबंधक इससे पहले ही खिसक लिए। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन

एसोसियेशन के अध्यक्ष शोभित सक्सेना कुछ ओवरलोडेड ट्रकों के कागजात लेने के बाद एफसीआई के जिला प्रबंधक मलिक रेहान पाशा से मिले। पाशा ने पहले तो उनके सभी आरोप निराधार ठहरा दिए लेकिन शोभित के डाला वसूली और निर्धारित भार से ज्यादा लदे ट्रक गोदामों पर उतारे जाने के प्रमाण दिखाने के बाद निर्देश जारी किया कि ओवरलोड ट्रक न उतारे जाएं। एसोसिएशन के लोगों में चंद्रभान, संदीप गुप्ता, रेनू, नसरत अली, शिव मोहन माहेश्वरी, अरुण गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed