फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फर्जी प्राइवेट परीक्षा फार्म वालों को भरना होगा जुर्माना

फर्जी प्राइवेट परीक्षा फार्म वालों को भरना होगा जुर्माना

Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में फर्जी प्राइवेट परीक्षा फार्म जमा करने वाले विद्यार्थियों को जुर्माना भरने के बाद ही परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। विद्यार्थियों को राउंड एमाउंट में परीक्षा फार्म का जुर्माना देना होगा। विश्वविद्यालय में बुधवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेल्फ फाइनेंस शिक्षकों को परीक्षक बनाने के मामले में नीतिगत निर्णय लिया गया। हालांकि शिक्षकों को उनकी योग्यतानुसार चयनित करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। इस कमेटी में एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवनीश, प्रो. पीके यादव, डॉ. एमसी रस्तोगी और डिप्टी रजिस्ट्रार को सदस्य बनाया गया है। बरेली कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं की बड़ी लापरवाही पकड़ी गई है। हिंदी की 19 कॉपियां अब तक विश्वविद्यालय नहीं पहुंची हैं। परीक्षा समिति ने निर्णय लिया है इन विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

कॉपियों के मूल्यांकन में बरती जाने वाली लापरवाहियों पर परीक्षा समिति ने सख्त निर्णय लिए हैं। सुलतानपुर के पीजी डोभी कॉलेज के कॉमर्स के शिक्षक एमपी सिंह ने कॉमर्स की कॉपियों में सभी विद्यार्थियों को 16-16 नंबर दे दिए थे। उन्हें डिबार कर दिया गया है। रुद्रपुर के इतिहास के शिक्षक डॉ. राजीव ने इतिहास की कॉपियों में दिए गए नंबरों को काटकर सभी को 80-80 नंबर दे दिए थे। उन्होंने विश्वविद्यालय के नोटिस का भी जवाब नहीं दिया इस पर समिति ने ब्लैक लिस्टेट कर दिया है। दोनों शिक्षकों को अब मूल्यांकन का मौका नहीं मिलेगा। बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. केएन पांडेय, डॉ. अवनीश मिश्र, रुटा कैप्टस अध्यक्ष डॉ. अभय सिंह, प्रो. बीआर कुकरेती, प्रो. पीके यादव, डॉ. नागेश्वर प्रसाद, डॉ. श्याम बिहारी लाल, रुटा अध्यक्ष डॉ. एके रुस्तगी, महामंत्री डॉ. दानवीर सिंह और विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. एके गुप्ता आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन


इनसेट
विषय बदलने की फीस पर वित्त समिति लेगी फैसला
बरेली। विषय बदलने की फीस 200 से बढ़ाकर 300 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया था। समिति ने फैसला लिया है कि इस मामले में वित्त समिति फैसला लेगी।


10 तक जमा होंगे प्राइवेट फार्म
परीक्षा समिति ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्राइवेट परीक्षा फार्म जमा करने की तारीख भी बढ़ा दी है। अब ये फार्म कॉलेजों में 10 फरवरी तक जमा होंगे। 17 फरवरी तक इन्हें विश्वविद्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फेल छात्रों के फार्म भरने पर प्राचार्य को नोटिस
बरेली। बिजनौर के दिशा कॉलेज के बीएससी सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों के फेल होने के बाद भी स्क्रूटनी में पास होने की आशा के साथ कॉलेज ने उनका फार्म भरकर विश्वविद्यालय भेज दिया था। इसके बाद भी स्क्रूटनी में विद्यार्थी पास ही नहीं हुए। विश्वविद्यालय ने इन विद्यार्थियों के फार्म निरस्त कर दिए और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस देने का भी निर्णय लिया है। उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत में बीए थर्ड ईयर का इंप्रूवमेंट का इकोनॉमिक्स सेकेंड ईयर पेपर गलत खोल दिया गया था। इस मामले में भी प्राचार्य को नोटिस भेजने का फैसला लिया गया है।



केजीके कॉलेज की परीक्षा अब आठ और 10 को
बरेली। केजीके कॉलेज मुरादाबाद में छात्रनेता दीपक कुमार की हत्या के बाद तीन और चार जनवरी को कॉलेज में तोड़फोड़ कर दी थी। इस कारण तीन और चार जनवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब ये परीक्षाएं आठ और दस फरवरी को होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed