फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एंटी हाइजैकिंग में मदद करेगा विश्वविद्यालय

एंटी हाइजैकिंग में मदद करेगा विश्वविद्यालय

Sat, 11 Jan 2014 05:54 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 11 Jan 2014 05:54 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। अब एंटी हाइजैकिंग में रूहेलखंड विश्वविद्यालय भी मदद करेगा। इस संबंध में लिए जिला प्रशासन की ओर से विश्वविद्यालय में पत्र भेजा गया है। इसमें दो से अधिक भाषाओं को जानने वालों की सूची मांगी गई है। जिला प्रशासन विश्वविद्यालय की इस सूची को त्रिशूल एयरबेस के अधिकारियों को देगा।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से एंटी त्रिशूल एयरबेस पर पिछले दिनों हाइजैकिंग प्लान तैयार करने के संबंध में बैठक की गई थी। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि त्रिशूल हवाई अड्डे के अधिकारियों की ओर से एंटी हाइजैकिंग प्लान के लिए दो से अधिक भाषा जानने वालों की सूची मांगी गई है। इसमें संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर और पता भी उपलब्ध कराना है। ताकि, आपात स्थिति में उनका सहयोग लिया जा सके। जिला प्रशासन का यह पत्र विश्वविद्यालय के हर विभाग में भेज दिया गया है। इस पर अमल करते हुए प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग से दो नाम भी भेजे गए हैं। इनमें डॉ. अनूप रंजन हैं और दूसरे मोईनुद्दीन शामिल हैं। डॉ. अनूप रंजन हिंदी, अंग्रेजी और उड़िया जानते हैं, वहीं इंडो-ईरान स्टडी सेंटर में पढ़ाने वाले मोईनुद्दीन हिंदी, अंग्रेजी और फारसी के जानकार हैं। अभी अन्य विभागों से नाम आने शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed