{"_id":"120-84436","slug":"Bareilly-84436-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सबस्टेशन ठप, दिनभर नहीं मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सबस्टेशन ठप, दिनभर नहीं मिली बिजली
Bareilly
Updated Thu, 09 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दोहना से रोजा तक बिछाई जा रही 220 केवी लाइन के निर्माण कार्य के कारण मंगलवार को चार सब स्टेशन ठप कर दिए गए। इससे शहर के कई इलाकों में दिनभर बिजली नहीं मिली। भोजीपुरा पूर्वोत्तर रेलवे लाइन पर भी ट्रेन संचालन पर भी आंशिक असर पड़ा।
रोजा लाइन का काम कई महीनों से चल रहा है। बुधवार को भोजीपुरा पूर्वोत्तर रेलवे पर लाइन क्रासिंग का काम होना था। रास्ते में शहर की सप्लाई लाइनें थीं, इसलिए पारेषण अभियंताओं ने रेल संचालन रुकवाया दिया। साथ ही इज्जतनगर, महानगर, कोहाड़ापीर, दीनदयालपुरम उपकेंद्र समेत एयर फोर्स और आरबीआरआई की सप्लाई ठप कर कर दी। पारेषण अधिशासी अभियंता तुलसी राम ने बताया कि बुधवार को वांछित निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब रोजा में ही काम होगा।
रात की कटौती पर महिलाओं का प्रदर्शन
रात में की जा रही कटौती से नाराज महिला जागृति मंच ने बुधवार को एसई शहर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष डॉ. मनु नीरज ने कहा कि अस्तव्यस्त सप्लाई, जर्जर लाइनें, मीटर रीडिंग में मनमानी, गलत बिलिंग से शहर के लोग परेशान हैं। अब रात की कटौती भी की जाने लगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी बात नहीं सुनी गई तो आंदोलन होगा। इस मौके पर सुमन, नसरीन, सोनी, राजश्री, सुनीता, बबली खान, रेखा सक्सेना, रचना, फातिमा, अनीता आदि मौजूद रहीं।