फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 20 घंटे से जाम

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 20 घंटे से जाम

Thu, 12 Dec 2013 05:49 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Thu, 12 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर/फ तेहगंज पूर्वी। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतार लगने के कारण मंगलवार शाम को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया। इससे क्रासिंग के दोनों तरफ करीब 15 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। बुधवार को देर रात तक जाम खत्म नहीं हो पाया था। क्रासिंग पर ट्रालियां फंस जाने की वजह से कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। उन्हें क्रॉसिंग पर रोक-रोककर आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

पेराई देर से शुरू होने के कारण गन्ना किसानों में गन्ना चीनी मिलों में ले जाने की होड़ सी शुरू हो गई है। बुधवार को सुबह ही द्वारिकेश चीनी मिल को गन्ना ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रालियों की राजमार्ग पर लंबी कतार लग जाने के कारण हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया। दोनों तरफ करीब 15 किलोमीटर तक हजारों गाड़ियां जाम में फंस गईं। इस जाम की वजह से कई ट्रेनों को भी क्रासिंग पर रुकना पड़ा और वे लेट हो गईं।
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर पूरे दिन यही हाल रहा। यहां तक कि बुधवार को देर रात तक भी जाम खुल नहीं पाया था। इससे पहले सोमवार को भी इसी क्रासिंग पर गन्ने की ट्रालियां फंस जाने की वजह से हाईवे पर दस घंटे तक जाम लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की मार, परीक्षा तक निरस्त करनी पड़ी
हाईवे पर लगे जाम में हर कोई फंसा। स्कूली वाहनों को ले जाने वाली गाड़ियां, दफ्तरों को जाने वाले सरकारी कर्मचारी और एंबुलेंस भी वाहनों के रेले को चीरकर आगे नहीं बढ़ पाईं। फरीदपुर के कई स्कूलों में तो अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। इन परीक्षाओं में जब सैकड़ों विद्यार्थी नहीं पहुंच पाए तो उसे निरस्त कर दिया गया। अब यह परीक्षा दोबारा कराई जाएगी।

चीनी मिल ने लगवाया जाम
द्वारिकेश चीनी मिल के एक साथ बड़ी संख्या में गेट पास जारी करने से यह स्थिति पैदा हुई। मंगलवार से ही हरियाली बाजार से गांव शिवपुरी मार्ग हसनापुर मार्ग, कुइंया मार्ग तक गन्ने से खचाखच भरी ट्रालियों की लाइन लग गई थी। जाम की वजह से स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्कूलों के संचालकों का कहना है कि चीनी मिल ने तत्काल इस समस्या का समाधान न करा तो आंदोलन किया जायेगा।


युवक की ट्रक से कुचलकर मौत
फ तेहगंज पूर्वी। हाईवे पर जलालाबाद (शाहजहांपुर) के गांव नौसेरा के 32 वर्षीय धर्मवीर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बुधवार को वह बाइक पर बरेली से घर लौट रहा था। गांव हरेला के पास बाइक फिसल जाने पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed