{"_id":"120-72766","slug":"Bareilly-72766-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैग: गंगाशील प्रकरण डॉ. दंपति समेत छह लोगों पर आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैग: गंगाशील प्रकरण डॉ. दंपति समेत छह लोगों पर आरोप तय
Bareilly
Updated Thu, 15 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। गंगाशील अस्पताल में अटेंडेंट के साथ हुए गैंग रेप के मामले में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है, जिसमें अस्पताल के एमडी डॉ. निशांत समेत छह अभियुक्तों पर आरोप तय किए गए हैं। एसएसपी से भी इस पर अनुमोदन ले लिया गया है। एक-दो दिन में इसे कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। गैंग रेप की घटना के बाद पीड़िता की सर्जरी करने वाले डॉ. दुष्यंत की भूमिका के बारे में पुलिस अभी भी कुछ तय नहीं कर पाई है। उनके खिलाफ जांच अभी जारी रहेगी।
गंगाशील अस्पताल में 14 जुलाई 2013 को अटेंडेंट के साथ गैंग रेप किया गया था। रेप के आरोपी शिवराज यादव और उसका भाई नरसिंह यादव दोनों जेल में है। अस्पताल के एमडी डॉ. निशांत गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. शालिनी माहेश्वरी पर गैंग रेप की घटना को छुपाने और तथ्य मिटाने के लिए पीड़िता की सर्जरी कराने और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मगर दोनों कोर्ट से जमानत करा चुके हैं। अस्पताल के मैनेजर साकेत बाली और मनीष वैष्णव को भी पुलिस ने विवेचना के दौरान तथ्य छुपाने और पुलिस को सूचना न देने का आरोपी माना है।
एसएसपी ने बताया कि हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में चार्जशीट लगाने के लिए पहले सीओ का अनुमोदन लिया जाता है और फिर उनका। गंगाशील अस्पताल गैंग रेप मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर किला मोहम्मद बाबर ने डॉ. दंपति समेत छह लोगों के खिलाफ सीओ के बाद चार्जशीट पर उनसे भी अनुमोदन ले लिया है। एक दो दिन में चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में और भी जो लोग मुल्जिम बनेंगे, उनके खिलाफ अलग चार्जशीट लगा दी जाएगी। कोशिश यही रहेगी कि जल्द मुकदमे का निस्तारण कराकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाए।