{"_id":"120-72712","slug":"Bareilly-72712-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा बांध निर्माण में देरी,गाज अभियंता पर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा बांध निर्माण में देरी,गाज अभियंता पर गिरी
Bareilly
Updated Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रामगंगा बांध निर्माण में हो रही देरी और हेराफेरी का गाज बाढ़ खंड सिंचाईं विभाग अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा पर गिरी है। बताया जाता है कि रामगंगा पर बांध निर्माण कराने वाला ठेकेदार प्रभावशाली नेता है। इसलिए उसके दवाब में अधिशासी अभियंता शर्मा मुरादाबाद तैनात किए गए हैं।
पिछले दिनों सिचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव बरेली दौरे पर आए थे, इस दौरान उन्होंने रामगंगा बांध निर्माण प्रगति भी देखी। निरीक्षक दौरान ही ठेकेदार और अधिशासी अभियंता शर्मा एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। पता चला कि ठेकेदार ने अभी तक अनुबंधन के तहत काम ही पूरा नहीं किया है। इसके बाद लखनऊ पहुंचकर मंत्री ने ठेकेदार फर्म पर कार्रवाई करने की तैयारी करा दी। इसकी भनक लगते ही ठेकेदार ने अपनी जुगाड़ कर ली और अभियंता को ही हटवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार मध्यप्रदेश स्थित दतिया जिला जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी है। अभियंता शर्मा को हटाये को लेकर विभिन्न चर्चाएं हो रही हैं। शर्मा के स्थान पर बदायूं के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार जैन को बरेली का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।