{"_id":"120-70590","slug":"Bareilly-70590-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक सकता है उमरा यात्रियों का वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक सकता है उमरा यात्रियों का वीजा
Bareilly
Updated Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। रमजान के दिनों में काफी मुस्लिम उमरा के लिए मक्का शरीफ जाते हैं। उनका मकसद होता है कि कुछ दिनों का रोजा वहीं बीते। इस बार ऐसा होने में संशय है।
कुछ दिन पूर्व ही उमरा के वीजा की तिथि 18 जुलाई तक बढ़ाने की बात सऊदी हुकूमत ने कही थी। अब वहां ग्रांड मस्जिद और जेद्दा हवाई अड्डे पर विस्तार कार्य चलने के कारण दिक्कत आ रही है। सऊदिया हुकूमत के हज मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे में रमजान के दौरान काबा की परिक्रमा क्षेत्र में भीड़ कम करने लिए नई व्यवस्था की घोषणा होगी। इस स्थिति में उमरा वीजा पर रोक लगने की संभावना बढ़ गयी है।
विज्ञापन
इधर बरेली हज कमेटी के प्रवक्ता पम्मी खां वारसी ने भारत सरकार के माध्यम से सऊदी हुकूमत को वीजा खोलन की मांग की है। इसके अलावा आलिम हुसैन, इकबाल यूसुफ, नदीम शमसी, नजमुल खां ने भी इसी मांग को दोहराया है।
विज्ञापन
